Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

श्री खुरालगढ़ साहिब के प्रोजैक्टों को मुकम्मल करने के लिए जल्द जारी होंगे जरुरी फंड: अरुणा चौधरी

पंजाब सरकार की ओर से करवाए गए प्रदेश स्तरीय समागम के दौरान मंत्री व अन्य शख्सियतें संगत सहित श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान में हुई नतमस्तक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री खुरालगढ़ साहिब (होशियारपुर) , 27 Feb 2021

Last updated on: Feb 27, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी के 644वें प्रकाश पर्व पर करवाए गए प्रदेश स्तरीय समागम के दौरान सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रहे प्रोजैक्टों को संपन्न करने के लिए सरकार की ओर से जल्द ही जरुरी फंड जारी किए जा रहे हैं।तप स्थान, श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान में नतमस्तक होने के बाद संगतों में शामिल होते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से श्री खुरालगढ़ साहिब के बड़े प्रोजैक्ट को मुकम्मल करने के लिए समय निर्धारित किया गया है व यह प्रोजैक्ट तय समय में मुकम्मल होगा जो कि कोरोना महामारी के कारण थोड़ा विलंबित हो गया था। श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान में पानी की समस्या के स्थायी हल के लिए अरुणा चौधरी ने घोषणा की कि पंजाब सरकार की ओर से गुरुद्वारा साहिब में 85 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल लगाया जाएगा जो कि संगत की सुविधा के लिए 24X7 पानी की सप्लाई यकीनी बनाएगा।अरुणा चौधरी ने कहा कि इलाके की जरुरतों को पूरी करने, समस्याओं के तुरंत निपटारे व प्रोजैक्टों को जल्द से जल्द मुकम्मल करवाना पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी की चरणछोह इस ऐतिहासिक क्षेत्र के लिए एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महान गुरुओं, संतों व महापुरुषों की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार व उनकी उपयुक्त यादगारों के लिए वचनबद्ध है, जो कि समूची मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं।सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जल्द ही 1.74 करोड़ रुपए जारी कर गुरुद्वारा साहिब के चारों ओर रिटेनिंग वाल बनाई जाएगी । 

उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक स्थान पर श्री गुरु रविदास जी ने 4 वर्ष 2 माह 11 दिन रह कर तप किया था जहां पंजाब सरकार की ओर से लिंक सडक़ों के लिए 46 लाख रुपए जारी किए जा रहे हैं क्योंकि इन सडक़ों को चौड़ा व मजबूत करने के लिए मंडी बोर्ड की ओर से तकनीकी पहलुओं को अमली जामा पहनाया जा चुका है।पंजाब सरकार की ओर से श्री खुरालगढ़ साहिब में बनाई जा रही मीनार-ए-बेगमपुरा प्रोजैक्ट के बारे में अरुणा चौधरी ने कहा कि कुल 103 करोड़ रुपए की लागत से इस प्रोजैक्ट पर करीब 58 करोड़ रुपए खर्चे जा चुके हैं व बकाया 45 करोड़ रुपए 31 मार्च के बाद जारी कर दिए जाएंगे ताकि यह प्रोजैक्ट जल्द मुकम्मल किया जा सके। पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी की ओर से रखी मांग को मंजूर करते हुए अरुणा चौधरी ने गांव के स्टेडियम के लिए अपनी अख्तियारी फंड में से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल के विधायक डा. राज कुमार ने संगतों को श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरु जी ने हमेशा मानवता, सामाजिक समरसता व मानववादी विचारधाराओं की शिक्षा देते हुए भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान के प्रबंधकों को भरोसा दिलाया कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से इलाके के प्रोजैक्टों को जल्द ही संपन्न किया जा रहा है।पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने भी संगत को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से इस इलाके में सर्वांगीण विकास करवाया गया।इस दौरान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान की प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई केवल सिंह चाकर ने प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए पंजाब सरकार की ओर से गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रदेश स्तरीय समागम करवाने के लिए धन्यवाद करते हुए आई शख्सियतों का स्वागत किया। कमेटी के चेयरमैन डा. कुलवरण सिंह ने आई शख्सियतों व पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।अरुणा चौधरी, विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल व अन्य शख्सियतों संगत सहित गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुई। कमेटी की ओर से सामाजिक सुरक्षा मंत्री, डा. चब्बेवाल, लव कुमार गोल्डी, कांग्रेस की प्रवक्ता निमिशा मेहता, एडवोकेट पंकज कृपाल, महिंदर सिंह मल्ल, पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवालराठां, डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल, एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल व अन्य शख्सियतों को सिरोपा व सम्मान चिन्ह भेंट किए।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development , Sri Khuralgarh Sahib , Hoshiarpur , Sri Guru Ravidass Ji

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD