Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Feb 2021

Last updated on: Feb 27, 2021, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हंस राज ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की।यह एक शिष्टाचार भेंट थी।इसके पश्चात, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राजभवन में राज्यपाल से भेंट की। विधानसभा परिसर में हुई घटना के मद्देनजर राज्यपाल ने डीजीपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।इस अवसर पर, पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को हुई असुविधा पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि राज्य के पहले नागरिक होने के रूप में, पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त सावधानी बरतने और राज्यपाल को उनके भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रोफेशनल एडवाइज दी जाएगी और उनके लिए रोड क्लीयरिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा। वर्तमान में राज्यपाल के कार्यक्रमों के दौरान केवल एक सुरक्षा अधिकारी तैनात रहता है लेकिन अब व्यवस्था को बदला जाएगा और क्लोज प्रोटेक्शन टीम तैनात की जाएगी, जिसमें अधिक पेशेवर पुलिस कमांडो होंगे और वर्तमान पीएसओ व्यवस्था को बदल दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि राज्यपाल को महत्वपूर्ण और बड़े कार्यक्रमों में अग्रिम सुरक्षा प्रदान की जाएगी और ऐसे कार्यक्रमों में प्रयास किए जाएंगे कि राज्यपाल के दोनों एडीसी साथ हों। उन्होंने कहा कि किसी भी विपरित स्थिति में, राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात अधिकारी बैकअप के लिए काल कर सकता है। पुलिस प्रशासन राज्यपाल को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस संबंध में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी।पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस प्रशासन राजभवन में भी डीएसपी सुरक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास करेगा।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Nanaji Deshmukh , Hans Raj , Sanjay Kundu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD