Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

खेल मंत्री पंजाब ने चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी में 29वीं सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप (लडक़े/लड़कियां) का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय वुशू खिलाडिय़ों की तरफ से यश अर्जित करने पर की सराहना

Listen to this article

5 Dariya News

घड़ूंआं , 26 Feb 2021

Last updated on: Feb 26, 2021, 00:00 IST

29वीं सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप (लडक़े/लड़कियां) की शुरुआत आज चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूंआं में गई। वुशू एसोसिएशन आफ इंडिया की तरफ से करवाई जा रही 29वीं सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप का उद्घाटन पंजाब के खेल, युवा और प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री स. राणा गुरमीत सिंह सोढी की तरफ से किया गया। इस मौके पर उनके साथ वुशू एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रैजीडैंट भुपिन्दर सिंह बाजपा और चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू भी मौजूद थे।जिक्रयोग्य है कि पाँच दिन चलने वाले इन मुकाबलों में 28 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, सी.आर.पी.एफ., आई.टी.बी.पी, बी.एस.एफ और सर्विसिज स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड की 43 टीमों से अधिक टीमों के 1000 से अधिक खिलाड़ी सम्मिलन करेंगे।सीनियर राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप के उद्घाटनी समारोह को संबोधन करते हुये कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा, ‘चीन में पैदा हुई वुशू की खेल थोड़े समय में ही भारत में प्रसिद्ध हो गई है। हमें मान है कि हमारे खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वुशू न सिर्फ एक खेल है बल्कि महिलाओं और बच्चों के द्वारा आत्म-रक्षा के साधन के तौर पर भी फायदेमंद सिद्ध होगी। उन्होंने कहा, ‘यह महत्वपूर्ण होता जा रहा है कि महिलाएं और खासकर बच्चों को स्कूल स्तर से आत्म-रक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखना चाहिए जो समाज में बच्चों और महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के मामलों में बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

पटियाला में बनाई जाने वाली पंजाब स्पोर्टस यूनिवर्सिटी सम्बन्धी सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने बताया कि 500 करोड़ रुपए के कुल बजट में से साल 2020 में अकादमिक, प्रशासन और यूनिवर्सिटी के होस्टल ब्लाक की स्थापना के लिए 25 करोड़ रुपए की शुरूआती राशि जारी की गई। आने वाले बजट में और बड़ी राशि आवंटित की जायेगी जिससे काम में तेजी आयेगी। खेल सभ्याचार को उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये मंत्री ने कहा कि महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब स्पोर्टस यूनिवर्सिटी राज्य में स्पोर्टस साईंस, स्पोर्टस टैकनॉलॉजी, स्पोर्टस मैनेजमेंट और स्पोर्टस कोचिंग को उत्साहित करने में सहायक सिद्ध होगी। मंत्री ने आगे बताया कि राज्य में विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से सरकार की तरफ से इंग्लैंड की लोब्रो यूनिवर्सिटी लंदन के साथ खेल सम्बन्धी नये कोर्स, नवीनतम सहूलतों और तकनीकों की प्राप्ति के लिए समझौता सहीबद्ध किया जायेगा।राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि चाहे वुशू खेल चीन में शुरू हुआ परन्तु पूनम खत्री  और प्रवीण कुमार जैसे खिलाडिय़ों ने 2019 में वुशू विश्व चैंपियनशिप जीत कर अपनी प्राप्तियों से भारत का नाम विश्व स्तर पर ऊँचा कर दिखाया।नेशनल वूशू चैंपियनशिप के उद्घाटनी समारोह के दौरान चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी की तरफ से वुशू के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय अर्जुन ऐवारडी, द्रोणाचार्य ऐवारडी खिलाड़ी पूजा कादियाँ, संध्या रानी, बिमोलजीत सिंह और कुलदीप हांडू को सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप (लडक़े और लड़कियां) के 29वें एडिशन खेल के दो रूप सनशौ और टाअलू होंगे। पुरुषों के टूर्नामैंट को 44 किलो, 48 किलो, 52 किलो, 56 किलो, 60 किलो, 65 किलो, 70 किलो, 75 किलोग्राम और 75 किलोग्राम से अधिक के भार वर्गों में बांटा जायेगा जबकि महिला टूर्नामैंट को अंडर 40 किलो, 45 किलो, 48 किलो, 52 किलो, 56 किलो, 60 किलो, 65 किलो, 65 किलो से अधिक भार वर्गों में बांटा जायेगा। सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप के सांडा इवेंट की सभी श्रेणियों में पुरुष और महिलाओं के कुआलीफायी मैच मुकाबले के पहले दिन खेले गए।चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू ने कहा कि यह चैंपियनशिप कोरोना महामारी के बाद करवाई जा रही सबसे बड़ी राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप है। उन्होंने बताया कोविड-19 सम्बन्धी सावधानियों को ध्यान में रखते हुये चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी की तरफ से विशेष प्रबंध किये गए हैं जिससे खिलाड़ी बिना किसी डर से खेलों में प्रदर्शन कर सकें।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Congress , Punjab Congress , Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu. CGC Gharuan , 29th Senior National Men & Women Wushu Championship , Wushu Association of India , WAI , Bhupinder Singh Bajwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD