Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रधानमंत्री ने पुदुचेरी में विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

पुदुचेरी संतों, विद्वानों, कवियों तथा क्रांतिकारियों का घर रहा है : प्रधानमंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुदुचेरी , 25 Feb 2021

Last updated on: Feb 25, 2021, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कराईकल जिला तथा कराईकल नए परिसर- फेज 1 में मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग को कवर करने वाले चार लेन के एनएच 45-ए मार्ग की आधारशिला रखी। उन्‍होंने पुदुचेरी में सागरमाला योजना के अंतर्गत छोटे बंदरगाह विकास कार्य के लिए आधारशिला रखी। उन्‍होंने सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, इंदिरा गांधी खेल परिसर, पुदुचेरी की भी आधारशिला रखी।श्री मोदी ने पुदुचेरी में जवाहरलाल इंस्‍टीट्यूट ऑफ पोस्‍टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जि‍पमर) में ब्‍लड सेंटर तथा लॉजपेट, पुदुचेरी में 100 बिस्‍तर के गर्ल्‍स हॉस्‍टल का उद्घाटन किया। उन्‍होंने फिर से बनाई गई हेरिटेज मैरी बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि पुदुचेरी की भूमि संतों, विद्वानों, कवियों तथा महा‍कवि सुब्रह्मण्य भारती तथा श्री अरबिंदो जैसे क्रांतिकारियों का घर रहा है। उन्‍होंने विविधता के प्रतीक के रूप में पुदुचेरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोग विभिन्‍न भाषाएं बोलते हैं, अलग-अलग तरह से उपासना करते हैं लेकिन एक होकर रहते हैं।फिर से बनाई गई मैरी बिल्डिंग का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बिल्डिंग समुद्री किनारे की सुन्‍दरता में जुड़ेगी और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि एनएच 45-ए का चार लेन मार्ग कराईकल जिला को कवर करेगा और पवित्र शनिश्‍वरन मंदिर से कनेक्‍ट‍िविटी में सुधार होगा और एक-दूसरे राज्‍य के लोगों के लिए बेसिलिका ऑफ आवर लेडी ऑफ गुड हेल्‍थ तथा नागोर दरगाह से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण तथा तटीय कनेक्टिविटी में सुधार के अनेक प्रयास किए हैं और कृषि क्षेत्र इसका लाभ उठाएगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार का यह दायित्‍व है कि वह किसानों के उत्‍पाद समय से अच्‍छे बाजार में पहुंचाना सुनिश्चित करे। इस लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में अच्‍छी सड़कें मदद देंगी। उन्‍होंने कहा कि चार लेन की सड़क इस क्षेत्र में आर्थिक गतिवि‍धि को तेज बनाएगी और स्‍थानीय युवा के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने पिछले 7 वर्षों में फिटनेस तथा वेलनेस में सुधार के अनेक प्रयास किए हैं क्‍योंकि आर्थिक समृद्धि का अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के साथ निकट संबंध है। इस संदर्भ में उन्‍होंने खेलो इंडिया योजना के हिस्‍से के रूप में खेल परिसर में 400 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के लिए आधारशिला रखी। 

इससे भारत के युवाओं में खेल प्रतिभा फले-फूलेगी। उन्‍होंने कहा कि पुदुचेरी में अच्‍छी खेल सुविधाओं के आने से इस राज्‍य के युवा राष्‍ट्रीय तथा वैश्विक खेल स्‍पर्धाओं में शामिल होकर अच्‍छा प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्‍होंने कहा कि लॉजपेट में लड़कियों के लिए 100 बिस्‍तर के हॉस्‍टल में हॉकी, वॉलीबॉल, भारोतोलन, कबड्डी, तथा हैंडबॉल खिलाड़ी रहेंगी और उन्‍हें एसएआई कोच के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में स्‍वास्‍थ्‍य सेवा महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सभी को गुणवत्ता सम्‍पन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रदान करने के उद्देश्‍य के साथ जि‍पमर में आज ब्‍लड सेंटर का उद्घाटन किया गया। ब्‍लड सेंटर रक्‍त, रक्‍त उत्‍पाद का लंबे समय तक स्‍टोरेज करेगा और स्‍टेम सेल का बैंक होगा। उन्‍होंने कहा कि यह सुविधा एक अनुसंधान प्रयोगशाला और सभी तरह के ट्रांसफ्यूजन में कार्मिकों के प्रशिक्षण के केन्‍द्र के रूप में काम करेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि गुणवत्ता संपन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य सेवा के लिए हमें गुणवत्ता संपन्‍न पेशेवर लोगों की जरूरत है। कराईकल न्‍यू कैंपस में मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग की फेज 1 परियोजना पर्यावरण अनुकूल परिसर प्रदान करेगी और एमबीबीएस के विद्यार्थियों के पढ़ाने के लिए आवश्‍यक सभी आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्‍ध कराएगी।सागरमाला योजना के अंतर्गत पुदुचेरी पोर्ट डेवलपमेंट की आधारशिला रखते हुए प्रधानमंत्री ने आशा व्‍य‍क्‍त की कि कार्य पूरा होने के बाद यह उन मछुआरों को लाभ प्रदान करेगा, जो मछली पकड़ने के लिए इस बंदरगाह का उपयोग करते हुए समुद्र में जाते हैं। उन्‍होंने कहा कि इससे चेन्‍नई से समुद्री कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे पुदुचेरी के उद्योगों की कार्गो गतिविधि में मदद मिलेगी और चेन्‍नई बंदरगाह पर बोझ कम होगा। इससे तटीय शहरों में यात्रियों की आवाजाही संभव हो सकेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण से विभिन्‍न कल्‍याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को मदद मिली है। उन्‍होंने कहा कि यह लोगों को अपनी पसंद निर्धारण में सशक्‍त बनाती है। उन्‍होंने कहा कि पुदुचेरी में सरकारी तथा निजी क्षेत्र के विभिन्‍न शैक्षिक संस्‍थानों के कारण मानव संसाधन समृद्ध है। पुदुचेरी में उद्योग और पर्यटन विकास की क्षमता है जो रोजगार तथा अवसर प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पुदुचेरी के लोग प्रतिभावान है। यह भूमि बहुत सुन्‍दर है। पुदुचेरी के विकास के लिए अपनी सरकार की ओर से सभी संभव समर्थन व्‍यक्तिगत रूप से आश्‍वस्‍त करने के लिए मैं यहां हूं।’’

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Puducherry , JIPMER , Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education & Research

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD