Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

किन्नौर में मिला स्नेह आजीवन याद रहेगा : बंडारू दत्तात्रेय

राज्यपाल ने सैनिकों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

किन्नौर , 20 Feb 2021

Last updated on: Feb 20, 2021, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज किन्नौर जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत पूह में लोगों को संबोधित करते हुए उनसे लड़कियों की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि लड़कियों की पढ़ाई से ही परिवार और समाज आगे बढ़ेगा।उन्होंने किन्नौर जिले के अपने दो दिवसीय प्रवास को यादगार क्षण बताते हुए कहा कि जनजातीय लोगों के स्नेह, सौम्य स्वभाव और आतिथ्य से वह प्रभावित हुए हैं, जिसे वह आजीवन नहीं भूल सकते। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि किन्नौर जिले के लोग देश व प्रदेश में उच्च पदों पर कार्यरत हैं लेकिन क्षेत्र का समग्र विकास भी जरूरी है जिसके लिए शिक्षा का प्रसार, अधोसंरचना विकास व संस्कृति का संरक्षण किया जाना चाहिए।श्री दत्तात्रेय ने कहा कि वन, जमीन व पानी पर निश्चित तौर पर हमारा अधिकार है लेकिन इनका संवर्धन व संरक्षण प्राथमिकता से किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार ने ऐसी अनेक योजनाएं कार्यान्वित की हैं जिनका लाभ समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं का लाभ उठाकर क्षेत्र के विकास में अहम योगदान दें।

इस मौके पर पूह पंचायत के प्रधान राजेश कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।इससे पूर्व, राज्यपाल को 136 इंडीपेंडेंट इंफैंटरी ब्रिगेड के जवानों ने ‘गार्ड आफ आनर’ दिया। उन्होंने ब्रिगेड के उच्च अधिकारियों व सैनिकों से भी बातचीत की।भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 17वीं वाहिनी ने शुक्रवार सायं रिकांगपिओ में राज्यपाल को सम्मानित किया। उन्होंने राज्यपाल को आई.टी.बी.पी की चीन से लगती 120 किलोमीटर सीमा में तैनाती से जुड़ी जानकारी से अवगत करवाया। राज्यपाल ने सैनिकों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सैनिकों के जज़्बे को सलाम करते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ है और हमें अपने सैनिकों पर गर्व है। हमारे सैनिक तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हर समय देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए समर्पित रहते हैं और इन्हीं की वजह से देशवासी खुली हवा में सांस ले पाते हैं।देर सायं जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यवाहक उपायुक्त अश्वनी कुमार तथा जिले के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Kinnaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD