Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आधुनिक युग में मॉडलिंग का बढ़ता क्रेज : मोन्टी देशवाल (सुपर मॉडल)

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

24 Feb 2021

Last updated on: Feb 24, 2021, 00:00 IST

मॉडलिंग और डिजाइनिंग नए जमाने का जुनून है, जिसका जादू नई पीढ़ी के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसमें सालाना कई-कई करोड़ की कमाई है। अमेरिकी फैशन वीक सालाना लगभग सौ करोड़ डॉलर का कारोबार कर रहा है तो भारत भी कुछ कम नहीं। खुदरा बाजार में भारतीय परिधान की हिस्सेदारी 56,000 करोड़ रुपए है तो भारतीय कपड़ा उद्योग 49 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। प्रोडक्स के प्रमोशन में लगे मॉडल्स और डिजाइनर्स पर जमकर धनवर्षा हो रही है।आप दुनिया के टॉप-10 मॉडलों की कमाई पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि यह रोजगार अब कितना मायने रख रहा है और आज की पीढ़ी इस पर क्यों इतनी दीवानी हुई जा रही है। मॉडलों की एक तस्वीर या उनका विज्ञापन करोड़ों की सेल करवा देता है। कॉलेज के समय से ही मुझे कई बार काफ़ी अच्छे ब्रैंड्स के साथ मॉडलिंग करने का मौक़ा मिला जैसे किंगफिशर,रेमंड आदी। परंतु मैंने सदैव मॉडलिंग के साथ साथ सामाजिक तौर पर भी जैसे भू्रण हत्या,बाल विवाह नारी सशक्तिकरण आदी पर फ़्री ऑफ़ कॉस्ट मॉडलिंग की है और उससे जो पैसा आया वो समाज के उत्थान के लिए लगाया।आज ज़रूरत है देश और विदेश के सभी मॉडल्स को रोल मॉडल बनने की और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहन करना चाहिए।हमारे देश में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (दिल्ली) फैशन डिजाइनिंग का मशहूर कॉलेज है। यहां फैशन से संबंधित कई कोर्स चलाए जाते हैं। इसी मन-मिजाज को देखते हुए 'न्यूमेरिकल मॉडलिंग ऑफ वेदर एंड क्लाइमेट' के लिए नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकॉस्टिंग, नोएडा हर साल जूनियर रिसर्च फेलो के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करता है। इच्छुक उम्मीदवार इस साल भी पहली जुलाई तक डाक से आवेदन कर सकते हैं। आज फैशन का जादू हमारे देशी बाजारों पर भी छाया हुआ है। आज के युवा फैशन इंडस्ट्री पर फिदा हैं। बाजार का अलग ताना-बाना है। खुदरा बाजार में भारतीय परिधान की हिस्सेदारी 56,000 करोड़ रुपए है।

भारतीय कपड़ा उद्योग 49 अरब डॉलर का है। वैश्विक कपड़ा बाजार में भारत की हिस्सेदारी 3.5-4 फीसदी है जिसमें तेजी आने की पूरी संभावना है। इन आँकड़ों से साफ है कि वैश्विक फैशन जगत में भारत की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा अच्छे से अच्छे ब्रांड के कपड़े पहनना सबसे अच्छा तथा लेटेस्ट डिजाइन पहनना और हमेशा स्टाइलिश बनाना आज के युवा का शौक है, जिसे संभव करते हैं फैशन डिजाइनर। यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स सबसे ज्यादा प्रचलित हुआ है। डिजाइनर अपने ग्राहक वर्ग की रुचि और जरूरत को समझकर अपने डिजाइन को मौसम और ट्रेंड के मुताबिक मार्केट में उतारता है। आज फैशन डिजाइनरों की बहुत मांग है। यह रोजगार, करियर का एक अकूत कमाई वाला क्षेत्र बन चुका है।आप दुनिया के टॉप-10 मॉडलों की कमाई पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि यह रोजगार अब कितना मायने रख रहा है और आज की पीढ़ी इस पर क्यों इतनी दीवानी हुई जा रही है। मॉडलों की एक तस्वीर या उनका विज्ञापन करोड़ों की सेल करवा देता है। मॉडल्स भी करोड़ों, अरबों के इस खेल में खुद मालामाल हैं। दुनिया की टॉप मॉडलों में कैंडल जेनर (अमेरिका) की कमाई 2.2 करोड़ डॉलर, गिजेल बुंडचेन (ब्राजील) की 1.75 करोड़ डॉलर, क्रिसी टाइगन (अमेरिका) की 1.35 करोड़ डॉलर, आड्रियाना लीमा (ब्राजील) की 1.05 करोड़ डॉलर, गिगी हैडिड (अमेरिका) की 95 लाख डॉलर, रोजी हनटिंग्टन-व्हाइटली (यूके) की 95 लाख डॉलर, कार्ली क्लोस (अमेरिका) की 90 लाख डॉलर, लियु वेन (चीन) की 65 लाख डॉलर, बेला हैडिड (अमेरिका) की 60 लाख डॉलर और एश्ले ग्रैहम (अमेरिका) की कमाई 55 लाख डॉलर है।मॉडलिंग एक ऐसा करियर है जिसमे अपनी जिंदगी बनाने हर साल हजारों युवा जा रहे हैं। आजकल किसी भी ब्रांड की इज्जत उसके मॉडल के हाथ में होती है, पर मॉडल बनना इतना आसान भी नहीं। कड़ी मेहनत और लंबा स्ट्रगल होता है, तब जाकर कोई इस ग्लैमर इंडस्ट्री में टिक पाता है। कामयाबी उनके टैलेंट और सोशल कनेक्शन पर निर्भर करती है। इस समय कम उम्र में ही मॉडल प्रति असाइनमेंट एक से दो लाख रुपए तक कमा रहे हैं तो कुछ प्रतिदिन 5,000 ही कमा पा रहे हैं। एक रैम्प वॉक के लिए एक मॉडल को 10-15 हजार रुपए मिल जाते हैं। यह पैसा डिजाइनर के नाम के साथ बढ़ता है। बड़े फैशन डिजाइनर के शो में यह फीस 30-40 हजार तक पहुँच जाती है।मॉडलिंग में करियर के साथ साथ यदि आप कॉलेज में है पढ़ाई कर रहे है तो अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। एक शिक्षित व्यक्ति समाज को एक आकार देता है ,सुदृढ़ बनाता है।मॉडर्नाइजेशन के नाम पर मॉडल्स आजकल अल्कोहल ,धूम्रपान आदि का सेवन करते हैं ,वो भी बिलकुल ग़लत है।अच्छे स्वस्थ जीवन के लिए हमेशा नकारात्मक चीज़ों से, नशे से दूर रहना चाहिए।

जय हिंद जय भारत

सुपर मॉडल 

मोंटी देशवाल

 

Tags: Monty Deswal , Super Model , Modelling , Model

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD