Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

कोविड के बढ़ रहे केसों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर : अमित कुमार

विशेष सचिव स्वास्थ्य ने जिले में कोविड व सरबत सेहत बीमा योजना की स्थिति का लिया जायजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 23 Feb 2021

Last updated on: Feb 23, 2021, 00:00 IST

स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव अमित कुमार ने आज जिले में कोविड की स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि कोविड के बढ़ रहे केसों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग बहुत गंभीर है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल की उपस्थिति में कोविड सैंपलिंग, वैक्सीनेशन व सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत बन रहे ई-कार्ड, के कार्य की प्रगति का जायजा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के साथ-साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।विशेष सचिव ने कहा कि कोविड के फैलाव को रोकने के लिए मरीजों के संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान व उनकी सौ प्रतिशत टैस्टिंग बहुत जरुरी है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरुरत नहीं है बल्कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताई गए सावधानियां अपना कर इससे बचा जा सकता है। उन्होंने जिला वासियों को सामाजिक दूरी अपनाने, मास्क पहनने व समय-समय पर हाथ धोने जैसी सावधानियों का यकीनी पालन करने के लिए कहा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें।

अमित कुमार ने कहा कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन के कार्य पर तसल्ली प्रकट करते हुए कहह्वा कि जिले में हैल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण का कार्य सही ढंग से हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है। इस दौरान उन्होंने सरबत सेहत बीमा योजना के ई-कार्ड बनाने में और तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी लाभार्थी सरकार की इस योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल ने जिले में कोविड की स्थिति व इसकी रोकथाम के लिए किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में वैक्सीनेशन का कार्य सुचारु रुप से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरबत सेहत बीमा योजना के ई-कार्ड बनवाने संबंधी कार्य प्रगति पर है और जिले के 11 सेवा केंद्रों, कामन सर्विस सैंटर, सिविल अस्पताल में ई कार्ड बनवाए जा रहे हैं। वहीं वीडाल कंपनी की ओर से भी अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर ई-हैल्थ कार्ड बनाने का कार्य जारी है। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. रंजीत सिंह घोतरा, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, एस.एम.ओ डा. जसविंदर सिंह, डा. सैलेश के अलावा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद थे।

       

 

Tags: Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD