Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

65 वीं सीनियर नेशनल रेसलिंग चैम्पियनशिप का एलपीयू में समापन : ‘एसएससीबी’ बेस्ट टीम घोषित

कुल 190 अंकों के साथ सर्विसेज खेल नियंत्रण बोर्ड (एस एस सी बी ) को प्रथम स्थान; और, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आर एस पी बी ) को 170 अंकों के साथ दूसरा स्थान मिला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 22 Feb 2021

Last updated on: Feb 22, 2021, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  कैंपस  में दो दिवसीय 65 वीं सीनियर नेशनल ग्रीको रोमन स्टाइल रेसलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ जहां 'सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ' के पहलवानों पर आधारित टीम को  'बेस्ट टीम' घोषित किया गया और ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। । 111 अंकों के साथ पंजाब की टीम ने सेकंड रनर अप ट्रॉफी जीती जिसके लिए   गुरप्रीत सिंह (77 किलोग्राम) और हरप्रीत सिंह (82 किलोग्राम) ने गोल्ड मेडल; प्रभपाल सिंह (87 किलोग्राम) ने रजत; और, नरेन्द्र चीमा (97 किलोग्राम) ने कांस्य पदक जीते । कुल 190 अंकों के साथ एस एस सी बी   को प्रथम स्थान मिला; और, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड को  170 अंकों के साथ दूसरा ।पंजाब के बेहतरीन पहलवान गुरप्रीत सिंह ने बिना कोई भी अंक दिए गोल्ड जीता; और, हरप्रीत सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को केवल 48 सेकंड में हराया। पंजाब के गुरप्रीत और हरप्रीत और आरएसपीबी के सुनील ने राष्ट्रीय ग्रीको-रोमन ’शैली की कुश्ती में अपना दबदबा कायम रखा है, और आगे चलकर इटली में प्रतिष्ठित मैटेयो पेलिकॉन रैंकिंग’ के लिए अपनी भागीदारी का मौका प्राप्त किया है।निर्णायक दिन में 63 किलोग्राम, 72 किलोग्राम, 77 किलोग्राम, 87 किलोग्राम और 97 किलोग्राम भार वर्ग में नीरज (दिल्ली), कुलदीप मलिक (आरएसपीबी), गुरप्रीत सिंह (पंजाब), सुनील कुमार (आरएसपीबी) और दीपांशु (एसएससीबी) ने क्रमशः गोल्ड मेडल जीते। उद्घाटन दिवस पर, एसएससीबी के अर्जुन, आरएसपीबी के मनीष, यूपी के गौरव, पंजाब के हरप्रीत और एसएससीबी के नवीन ने क्रमशः 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 67 किलोग्राम, 82 किलोग्राम और 130 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे।पुरस्कार समारोह के दौरान मुख्य रूप से यूपी के सात बार के सांसद बृजभूषण शरण, पुलिस अधिकारी जगजीत सिंह सरोया, पद्म श्री और अर्जुन अवार्डी करतार सिंह, पद्म श्री परगट सिंह, एलपीयू के छात्र कल्याण विभाग के प्रोफेसर और हेड डिवीजन डॉ सोरभ लखनपाल, अर्जुन अवार्डी सज्जन सिंह चीमा, ओलंपियन रेफरी अशोक कुमार, सत्यदेव मलिक आदि उपस्थित रहे।रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, पंजाब रेसलिंग एसोसिएशन और जगजीत रेसलिंग एकेडमी द्वारा समर्थित, चैंपियनशिप में दस वेट कैटेगरी के तहत लगभग 400 पहलवानों ने भाग लिया, जो काफी प्रशंसा और वाहवाही वाली भागीदारी रही। देश के सबसे प्रतिष्ठित कुश्ती टूर्नामेंटों में से एक, इसमें राष्ट्रीय खिताब के लिए पूर्ण खेल भावना के साथ आक्रामक प्रतिस्पर्धाएं देखने को मिली। इसे टाटा मोटर्स की ग्रीको-रोमन कुश्ती प्रतियोगिता के रूप में भी जाना जाता है, इसमें कुश्ती संघ द्वारा आयोजित तीन-भाग राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को पूरा किया है जिसमें फ्रीस्टाइल और महिलाओं के कार्यक्रम भी शामिल हैं।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , 65th Senior National Greco Roman Style Wrestling Championship , Services Sports Control Board , SSCB , Railway Sports Promotion Board , RSPB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD