Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब के अफसरों ने केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के अधिकारियों को मिशन लाल लकीर संबंधी अवगत करवाया

पंचायतों के आडिट की प्रकिया आनलाईन यकीनी बनाने की हिदायत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Feb 2021

Last updated on: Feb 19, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने गाँवों में लाल लकीर के अंदरूनी निवासियों को स्वामित्व अधिकार देने के लिए मिशन लाल लकीर शुरू किया है। इस कार्य के लिये गुरदासपुर को माडल जिले के तौर पर चुना गया है। गुरदासपुर के अलावा अन्य चार जिलों में भी मिशन लाल लकीर के अंतर्गत कार्यवाही शुरू कर दी है। यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव -कम-वित्त कमिशनर राजस्व विभाग श्री विसवाजीत खन्ना ने यहाँ पंजाब भवन में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री सुनील कुमार और संयुक्त सचिव श्री अलोक प्रेम नागर की पंजाब के राजस्व एवं पुनर्वास विभाग और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान दी। गौरतलब है कि पंजाब कैबिनेट की मीटिंग के दौरान आज लाल लकीर मिशन पर मोहर लगा दी गई है।इस मीटिंग के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभ्यान की भी समीक्षा की गई। सचिव, पंचायती राज भारत सरकार ने केंद्रीय वित्त कमीशन से प्राप्त होने वाली ग्रांटों पर चर्चा करते हुये कहा कि भविष्य में सभी पंचायतों के आडिट की प्रक्रिया आनलाइन की जाये जिससे आडिट रिपोर्टों आम जनता भी देख सके।इस समीक्षा मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व श्री विसवाजीत खन्ना, वित्तीय कमिशनर ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग श्रीमती सीमा जैन, सचिव-कम -डायरैक्टर ग्रामीण विकास एवं पंचायत श्री मनप्रीत सिंह और अन्य सीनियर अफसरों ने हिस्सा लिया। मीटिंग के दौरान यह भी चर्चा की गयी कि पंचायती राज संस्थाओं को अगामी पाँच सालों के लिए दिए जाने वाले 15वें वित्त आयोग के फंडों के बारे पहले ही जानकारी प्राप्त होने के कारण अब पंचायतों के प्लान तैयार करने आसान होंगे। अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की तरफ से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभ्यान स्कीम सम्बन्धी जानकारी दी गई।केंद्रीय अधिकारियों की तरफ से ब्लाक डेरा बस्सी के गाँव सरसीनी और बतौली का दौरा भी किया गया। इस दौरान पंचायत घर और गाँवों में चल रहे अन्य विकास कामों का निरीक्षण किया गया और गाँवों में चल रही स्वामितमा स्कीम के अधीन मिशन लाल लकीर की प्रक्रिया की महत्ता के बारे गाँवों की पंचायतों के साथ विचार-विमर्श किया। 

 

Tags: Punjab Admin , Mission Lal Lakir , Viswajeet Khanna , Red Line

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD