Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जनसमस्याओं के घरद्वार पर निपटान का महत्वपूर्ण मंच है ‘जनमंच’ : राजीव सैजल

देहरा की 10 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का मौके पर किया निपटारा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरा , 14 Feb 2021

Last updated on: Feb 14, 2021, 00:00 IST

स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने आज रविवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत बनखंडी में जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के घरद्वार निपटान के लिए ‘जनमंच’ एक महत्वपूर्ण मंच है। इसका मुख्य उद्देश्य जन शिकायतों के निपटारे की ऐसी व्यवस्था करना है, जिससेे लोगों को सरकारी कार्यालयों को चक्कर न लगाने पडें और उनकी शिकायतों का घरद्वार निपटारा सुनिश्चित हो।राजीव सैजल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित समाधान उन्हें घर बैठे उपलब्ध करवाने के लिए ‘‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन’’ शुरू की है। इसके अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति 1100 नम्बर पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज करवा सकता है, जिसका एक निश्चित अवधि में सम्बन्धित विभाग द्वारा समाधान किया जाना अनिवार्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह सेवा लोकप्रिय हो चुकी है और जनता की अधिकतर शिकायतों का त्वरित समाधान संभव हो रहा है।कार्यक्रम में क्षेत्र की 10 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। इनमें देहरा विधान सभा क्षेत्र के त्रिपल, द्रकाटा, बनखंडी, शेर लुहारा, कलर, घेर, मानगढ, माओया, बासा तथा खबली पंचायतों के लोग शामिल रहे।  जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 54 मामले प्रेषित हुए जिनमें से 40 मामलों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। शेष सभी समस्याओं का निपटारा अगले 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।  कार्यक्रम में यह भी अवगत करवाया गया कि जनमंच से पूर्व की अवधि में 68 जनसमस्याएं प्राप्त हुईं थीं जिनमें से 27 का निपटारा किया जा चुका है। जनमंच दिवस पर आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 250 और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा शिविर में करीब 210 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। 

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को संबंधित सरकारी योजनाओं बारे जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 32 प्रकार के रक्त जांच की निशुल्क व्यवस्था की गई थी जिसके तहत करीब 180 लोगों के टेस्ट भी किये गये।इस अवसर में सशक्त महिला योजना के तहत 10 मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार के चेक वितरित किए गए और बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत सात बेटियों को 84 हजार की एफडी वितरित की गई।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत के बचे हुए परिवारों को कैशलेस उपचार कवरेज प्रदान करने के लिए, राज्य सरकार द्वारा 1 जनवरी, 2019 से हिमाचल स्वास्थ्य देखभाल योजना, हिमकेयर को लागू किया गया  है। उन्होंने कहा कि हिकेयर योजना  के तहत लोगों को 5 लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार प्रति वर्ष उपलब्ध करवाया जा रहा है।स्वास्थ्य मंत्री ने ‘‘एक बूटा बेटी के नाम’’ के तहत पौधा रोपा। उन्होंनेे कहा कि यह बच्चियों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास है। यह मुहिम लिंगानुपात में सुधार के साथ-साथ प्राकृतिक असंतुलन ठीक करने में सहायक होगी।क्षेत्र के लोगों ने जनमंच आयोजित करने के लिए  प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने हिमाचल सरकार की घरद्वार पर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं स्थाई समाधान करने की सराहना की और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व प्रदेश सरकार के प्रति भी आभार प्रकट किया।इस अवसर पर विधायक होशियार सिंह, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, उपायुक्त राकेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन, सीएमओ गुरूदर्शन गुप्ता, एडीसी राहुल कुमार, एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, निदेशक वन निगम नरेश चैहान, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष निर्मल सिंह, बीडीसी अध्यक्षा अर्चना धीमान, जिला परिषद् सदस्य राकेश कुमार, सहित पुलिस व अन्य विभागों के जिला स्तर के अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौजूद थे।

 

Tags: Dr Rajiv Saizal , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD