Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

लाहुल-स्पिती के सगनम गांव में स्नो फेस्टिवल का अयोजन

मंत्री डा राम लाल मार्कंड़य ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाहुल-स्पिती , 14 Feb 2021

Last updated on: Feb 14, 2021, 00:00 IST

स्नो फेस्टिवल के तहत स्पिती के  सगनम में कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस मौके पर जन शिकायत, जनजातीय विकास, तकनीकी शिक्षा, एवम् सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ राम लाल मार्कंड़य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा स्मो फेस्टिवल का उद्देश्य लाहुल स्पिती के संस्कृति को पर्यटन का हिस्सा बनाना। ताकि हमारे लोगों को रोज़गार भी मिले और आर्थिकी भी मजबूत हो। छंगफुत, लोसर, छंका, बूचेन, दाछंग, नमगेन त्यौहार यहां मनाए जाते है। हर वर्ष इसी तरह स्नो फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।यहां के लोगों ने कम समय काफी बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किया ।यहां की प्रदर्शनी में हर वस्तु आकर्षित लगी पर्यटक यही सब देखना चाहते है।लोगों को सह भगिता के बिना कार्यक्रम सफल करना मुश्किल होता है । स्नो फेस्टिवल स्थानीय लोगों का फेस्टिवल है।लाहुल और स्पिती में हर गांव इस फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे हैं।स्पिती में आइस हॉकी का प्रयास दो साल पहले किया गया था। इस बार हमारे स्पिती की लड़कियों ने ब्रॉन्ज मैडल राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार आइस हॉकी में लाया है।इस मौके पर उन्होंने कहा किअतरगु भावा मुद जल्द शुरू करवाया जाएगा। कुंगरी गोंपा में 3.50 करोड़ रुपया दिया जा चुका हैं। तेलिंग मूद के बीच पुल का निर्माण करवाया जाएगा।राज व मिनसर गांव वालों की सड़क इस वर्ष बनाया जाएगा। पिन घाटी में आइस रिंक तैयार किया जाएगा ताकि यहां के बच्चे खिलाड़ी बन सकें। कार्यक्रम में एडीएम ज्ञान सागर नेगी ने स्नो फेस्टिवल के तहत हो रही विभिन्न गतिविधियों को जानकारी रखी।इसके अलावा कार्यक्रम में एसी डी महेंद्र प्रताप, डीएसपी सुशांत शर्मा, एक्सईएन जल शक्ति मिशन मनोज , एक्सईएन लोक निर्माण गामचो, बीएमओ तेनजिन नोरबू, टी ए सी सदस्य लोबजंग , पालजोर बीडीसी चेयरमैन कुमारी डोलकर, बीडीसी काजा छैरिंग दिकित, ग्राम पंचायत प्रधान सगनम दिचेन जंगमों, दोरजे तंडूप कुंगरी प्रधान

*ये कार्यक्रम किए गए पेश*

गुलिंग गांव के कलाकारों ने हाथी नृत्य , कुंगरी गांव ने टशी नृत्य,तेलिंग गांव ने डेकर,  सगनम गांव ने खर नृत्य,अप्पर गुलिग गांव ने दा ट्यू नृत्य,भर गांव ने टासोर नृत्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सगनम के छात्रों ने फैशन शो और लोक नृत्य प्रस्तुत किया। शोन नृत्य वाईएमसी खर और मुद गांव ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया।

*प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र*

तीरंदाजी, पारम्परिक वस्तुओं की प्रदर्शनी आयोजित की। प्रदर्शनी में याक की ऊन से गलीचे, बोरिया बनाने की विधि दिखाई गई। छोलो खेल की प्रतियोगिता भी प्रदर्शित की।कई वर्ष पुराने पत्थर के बर्तन इस दौरान आकर्षण का केंद्र रहे। लकड़ी से हल, कृषि औजार भी बनाना स्टाल में दिखाया गया। ऊन से पुराने समय में महिलाएं कपड़े कैसे बनाती थी वो प्रदर्शनी का अहम हिस्सा रहा।इसके अलावा, बुचेन डांस के कलाकारों ने अपना स्टाल लगाया था।

 

Tags: Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD