Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्य के प्रत्येक विस क्षेत्र में बनेंगे दो-दो खेल स्टेडियम : राकेश पठानिया

ग्रामीण स्तर पर मूलभूत सुविधाएं तथा बेहतर प्रशिक्षण पर रहेगा विशेष फोक्स

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 13 Feb 2021

Last updated on: Feb 13, 2021, 00:00 IST

राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद् तरीके से दो-दो आउटडोर स्टेडियम निर्मित किए जाएंगे इन खेल परिसरों में खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी ताकि ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को निखारा जा सके। राकेश पठानिया ने कहा कि मनरेगा के तहत भी खेल मैदान निर्मित करने के लिए पहल की गई है तथा उना जिला के बंगाणा में मनरेगा के सहयोग से पहला स्टेडियम तैयार किया गया है। सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के उपरांत वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि युवा सेवाएं खेल मंत्रालय द्वारा हिमाचल के लिए 15 फेबरिक स्टेडियम बनाने के लिए भी मंजूरी प्रदान की गई है इन खेल परिसरों में बास्केटबाल, वालीबाल, बैडमिंटन, जूडो, बाक्सिंग इत्यादि के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवा शक्ति को खेलों एवं सामाजिक सेवाओं से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में युवाओं को विभिन्न खेलों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कारगर कदम उठाए हैं जिसके चलते ही राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि खेलों में हिमाचल का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल नीति निर्धारण में खेलों के प्रति युवाओं में दिलचस्पी पैदा करने, ग्रामीण स्तर तक खेलों के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि इत्यादि पर फोक्स किया जाएगा। इस अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष एवं अर्जुन अवार्डी सुमन रावत ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।इस अवसर पर 10 हजार मीटर की दौड़ में संजीव कुमार पहले स्थान पर, अक्षय कुमार दूसरे तथा शाहिद मोहम्मद तीसरे स्थान पर रहे। 10 मीटर की दौड़ में अंडर-20 की  लड़कियों की स्पर्धा में गंगा पहले स्थान पर, ज्योति बाला दूसरे स्थान पर तथा भगीरथी तीसरे स्थान पर रहीं।  इसके अलावा अंडर-20 लांग जम्प की स्पर्धा में अमन पहले स्थान पर, आयुष दूसरे स्थान पर और अखिल तीसरे स्थान पर रहे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD