Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

उत्तराखंड आपदा : किसान नेताओं की किसानों से राहत कार्य मे जुटने की अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजीपुर बॉर्डर , 08 Feb 2021

Last updated on: Feb 08, 2021, 00:00 IST

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के तपोवन इलाके में ग्लेशियर टूटने के कारण आई आपदा में कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है, वहीं 150 से अधिक लोग लापता हैं, ऐसे मे कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान नेताओं का कहना है कि, हमने किसानों को राहत कार्य मे जुटने के लिए अपील की है और हम लोगों की मदद करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, उत्तराखंड में आई आपदा में किसान मदद करेंगे, उत्तराखंड में त्रासदी जिलों में प्रशासन को जिस चीज की जरूरत हो वो बताएं, हर मोर्चे से किसान उनकी मदद करेंगे, पहले भी हुई त्रासदी में लोगों ने मदद की थी। हालांकि रविवार को हरियाणा के चरखी दादरी में आयोजित हुई महापंचायत में भी किसान नेताओं की तरफ से राहत कार्यों में जुटने के लिए अपील की गई थी। दरअसल रविवार सुबह ग्लेशियर टूटने के बाद अलकनंदा और धौलीगंगा नदियों में विकराल बाढ़ आ गई। बाढ़ ने अपनी चपेट में गांव के गांव को ले लिया जिसके कारण हजारों लोग बेघर हो गए, वहीं कई घर इस बाढ़ में बह गए। उत्तराखंड में फिलहाल अभी भी बचाव कार्य जारी है और बाढ़ में बह गये कई लोगों को निकाला भी जा चुका है। दूसरी ओर सरकार की तरफ से भी मृतकों और घायलों को मुआवजा देने की घोषणा भी कर दी गई है। सोमवार सुबह भी उत्तराखंड के राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) बचाव कार्य कर रहा है। एसडीआरएफ टीम नदी का जल स्तर नीचे होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि सुरंग में फंसे हुए लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया जा सके। ग्लेशियर टूटने के बाद सबसे अधिक प्रभावित हुए जोशीमठ के तपोवन में भारतीय सेना के जवानों ने इंजीनियर टास्क फोर्स के साथ मिलकर सुरंग को खोल दिया है। फंसे हुए लोगों को निकालने के बाद साइट पर सेना द्वारा बनाए गए फील्ड अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

 

Tags: Protest , #TakeBackFarmLaws , #IndiaSupportFarmerProtest , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest , #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter , Farmers Stir , #FarmersStandingFirm , Singhu border

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD