Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मुख्य सचिव ने कोविड टीकाकरण मुहिम के दूसरे चरण के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएं

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान ने मुख्य सचिव पंजाब की उपस्थिति में सिविल अस्पताल मोहाली में लगवाया कोविशील्ड टीका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 05 Feb 2021

Last updated on: Feb 05, 2021, 00:00 IST

‘‘मुझे इस बात की खुशी है कि राज्य के जिन दो फ्रंटलाईन योद्धाओं ने कोरोना महामारी फैलने की शुरूआत से ही इसके विरुद्ध लड़ाई की रणनीति बनाई और इसको अंजाम दिया, का आज टीकाकरण किया गया। मैं उनको और समूचे स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग को कोविड टीकाकरण मुहिम के दूसरे चरण के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देती हूँ।’’ यह बात पंजाब की मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने सिविल अस्पताल मोहाली में अपने दौरे के दौरान कही।वह विशेष तौर पर स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सीनियर अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आई थीं जिन्होंने सिविल अस्पताल में कोवीशील्ड के टीके लगवाए। आज टीका लगवाने वालों में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री हुस्न लाल और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के प्रमुख सचिव श्री डी के तिवारी शामिल थे। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर गिरीश दयालन भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने कहा, ‘‘बड़ी संख्या में सिविल, पुलिस अधिकारी और हैल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण के लिए आगे आने से लोगों के मन में पैदा हुए भ्रम दूर हो जाएंगे और टीकाकरण मुहिम को बढ़ावा मिलेगा।’’अब तक राज्यभर में 65345 हैल्थ केयर वर्करों और 2516 फ्रंटलाईन वर्करों का टीकाकरण मुकम्मल हुआ है।आज मोहाली सिविल अस्पताल सीनियर सिविल अफसरों और विजीलैंस अधिकारियों के टीकाकरण के लिए आने से हाई प्रोफाइल यातायात का केंद्र बना रहा। लक्ष्मी कांत यादव आईजी, वीबूराज आईजी, अशीष कपूर एसपी, एचएस भुल्लर एसपी, ईश्वर सिंह एडीजीपी समेत 133 फ्रंटलाईन वर्करों का आज एस.ए.एस. नगर में टीकाकरण हुआ।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD