Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा पड़ाव शुरू : एस एस पी ने वैक्सीन लगवा कर फ्रंटलाईन वारियरस को किया प्रेरित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 04 Feb 2021

Last updated on: Feb 04, 2021, 00:00 IST

कोरोना का कहर ख़त्म करने के लिए वैक्सीनेशन का दूसरा पड़ाव आज शुरू हो गया, जिसके अंतर्गत एस.एस.पी. कंवरदीप कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा और अन्य उच्च पुलिस आधिकारियों ने वैक्सीन लगवाई। इस पड़ाव में फ्रंट लाईन वरकरों को करोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगेगी।बता दे है कि कुल 4004 फरंटलाईन वर्कर्स के लिए जिले के 4 स्थानों जिनमें सिविल अस्पताल कपूरथला, सब डिविज़न अस्पताल फगवाड़ा, भुलत्थ और सुल्तानपुर लोधी शामिल हैं में वैक्सीन सैशन लगाए जा रहे हैं।सिविल अस्पताल कपूरथला में एस एस पी कंवरदीप कौर ने वैक्सीन लगवाने के बाद कहा कि कोविड महामारी से बचाव के लिए सावधानियों के साथ वैक्सीनेशन भी ज़रूरी है।उन्होनें कहा कि वैक्सीनेशन को ले कर जो गल्त धारणाएं फैली हैं उनको दूर करना ज़रूरी है क्योंकि काफी खोज के बाद यह वैक्सीन बनी है। उन्होनें कहा कि कोरोना का कहर ख़त्म करने के लिए वैक्सीन को अपनाना पड़ेगा। उन्होनें लोगों से अपील की कि वह इस वैक्सीन को लगवाने के लिए आगे आए और दूसरो को भी इस वैक्सीन प्रति प्रेरित करे।वैक्सीनेशन करवाने के बाद सभी पुलिस आधिकारियों को 30 मिनट के लिए आबजरवेशन रूम में रखा गया। एस.एस.पी. कंवरदीप कौर की तरफ से सैल्फी प्वाईंट पर सैल्फी भी ली गई।वैक्सीन लगवाने वाले अन्य पुलिस आधिकारियों में डी.एस.पी. सब डिविज़न कपूरथला सुरिन्दर सिंह, डी.एस.पी. नारकोटिकस सैल रजिन्दर कुमार, डी.एस.पी. होमीसाईड एंड फारैंसिक, डी.एस.पी. हैडक्वाटर सन्दीप सिंह शामिल थे।सिविल सर्जन कपूरथला डा. सीमा ने कहा कि आज से दूसरे विभागों जैसे कि पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल, माल विभाग के फरंटलाईन वर्कर्स की कोविड वैकसीनेशन शुरू हो गई है।उन्होनें बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीनेशन सम्बन्धित सभी पुख़्ता इंतज़ाम हैं और ए.ई.एफ.आई. मैनेजमेंट सैंटर बनाऐ गए हैं ,जहाँ पर माहिर डाक्टर तैनात हैं।इस अवसर पर ज़िला टीकाकरण अधिकारी डा. आशा मांगट, सीनियर मैडीकल अधिकारी डा. तारा सिंह, डा. कंवलजीत कौर, डा. सन्दीप भोला, डा. सुखविन्दर कौर, डा. अमनदीप सिंह और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: SSP Kapurthala , Kanwardeep Kaur , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD