Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रतिकूल परिस्थिति ने टिकैत बंधुओं के बीच मिटाई दूरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 29 Jan 2021

Last updated on: Jan 29, 2021, 00:00 IST

प्रतिकूलता अक्सर दूरी मिटाने का काम करती है, जैसा कि टिकैत बंधुओं के बीच हुआ है। महेंद्र सिंह टिकैत के बड़े बेटे नरेश टिकैत, शक्तिशाली बलियान खाप के प्रमुख हैं और छोटे बेटे, राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रवक्ता हैं, जो किसानों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं।नरेश टिकैत को अपने पिता की विरासत स्वभाविक रूप से मिली है, लेकिन राकेश टिकैत हालिया किसान आंदोलन की वजह से लोकप्रिय किसान नेता के रूप में उभरे हैं।भले ही दोनों एक ही संगठन से हों, दोनों के बीच मतभेद सार्वजनिक है।हालांकि, गणतंत्र दिवस की हिंसा के बाद चल रहे किसान आंदोलन में जो घटनाक्रम हुए हैं, वे जाहिर तौर पर दोनों भाइयों को करीब ले आए हैं।राकेश टिकैत ने गुरुवार की रात को भावनात्मक अपील की थी, जिससे उनके समर्थक मजबूती से उनके साथ जुड़ गए और उन्होंने अपने भाई के साथ एक अनकही दूरी भी पाट दी।नरेश टिकैत ने शुक्रवार को घोषणा की कि 'मेरे भाई के आंसू व्यर्थ नहीं जाएंगे।'शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत के लिए नरेश टिकैत के आह्वान को पहले ही व्यापक समर्थन मिल गया है।महापंचायत औपचारिक रूप से शुरू होने से पहले ही मुजफ्फरनगर का जीआईसी मैदान खचाखच भरा हुआ था।हजारों किसान बीकेयू के समर्थन में नारे लगा रहे हैं और टिकैत बंधुओं का पूरा समर्थन कर रहे हैं।एक स्थानीय किसान हर गोविंद त्यागी ने कहा, "हमारे नेता हमसे जो भी कहेंगे, हम करेंगे। अगर हमसे कहा जाता है तो हम दिल्ली में मार्च करने के लिए तैयार हैं। यह आंदोलन खत्म नहीं होगा, जैसा की कुछ लोग सोचते हैं।"सभी वरिष्ठ अधिकारी जीआईसी मैदान में हैं और सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।

 

Tags: Protest , #TakeBackFarmLaws , #IndiaSupportFarmerProtest , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest , #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter , Farmers Stir , #FarmersStandingFirm , Ghazipur border , Rakesh Tikait

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD