Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

साधु सिंह धर्मसोत की तरफ से तरक्कियों के मौके पर रोस्टर रजिस्टर नियमों की यथावत पालना करने के आदेश

एस.सी./बी.सी. अध्यापक यूनियन, पंजाब के प्रतिनिधिमंडल के साथ की मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jan 2021

Last updated on: Jan 28, 2021, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने राज्य के सभी विभागों को तरक्कियों के मौके पर रोस्टर रजिस्टर नियमों की यथावत पालना करने की आदेश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने यह हिदायतें एस.सी./बी.सी. अध्यापक यूनियन, पंजाब के प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग के दौरान जारी की।स. धर्मसोत ने कहा कि यूनियन के सदस्यों की तरफ से उनके ध्यान में लाया गया है कि विभिन्न विभागों में अनुसूचित जातियों से सम्बन्धित कर्मचारियों की तरक्की के समय लापरवाही इस्तेमाल की जा रही है। उन्होंने राज्य के समूह जिला सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक अफसरों को रोस्टर रजिस्टर मेन्टेन करवाने और तरक्कियों के दौरान आरक्षण के नियमों की यथावत पालना यकीनी बनाने के आदेश दिए हैं।स. धर्मसोत ने कहा कि तरक्कियों के दौरान बैकलाग भरने को भी पहल दी जाये जिससे सबंधतों के बनते हक उनको दिए जा सकें। उन्होंने विभागीय जिला अधिकारियों को सम्बन्धित जिलों के विभिन्न विभागों के रोस्टर रजिस्टर मेन्टेन करने की मासिक प्रगति रिपोर्ट पेश की जाये, जिसकी विभाग की तरफ से समीक्षा की जायेगी।स. धर्मसोत ने कहा कि नियमों के अनुसार रोस्टर रजिस्टर लागू न करने और तरक्कियों के दौरान आरक्षण नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध बनती विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को विभिन्न जिलों के रोस्टर रजिस्टर नियमों के उल्लंघन के मामले उनके ध्यान में लाने के लिए भी कहा। स. धर्मसोत ने प्रतिनिधिमंडल की तरफ से उठाई अन्य अलग-अलग जायज माँगें जल्द हल करने का भरोसा भी दिया।इस मीटिंग में प्रधान बलजीत सिंह सलाणा, उप-प्रधान परविन्दर भारती, जनरल सचिव लक्ष्मण सिंह, सचिव कृष्ण सिंह धुग्गा, वित्त सचिव गुरप्रीत सिंह, जतिन्दर सिंह और गुरप्रीत सिंह मोरिंडा मौजूद थे। 

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot , Punjab Social Welfare and Minorities , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD