Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंचायती राज के प्रतिनिधियों को विकास में हर मदद करेगी सरकार : राकेश पठानिया

पंचायती राज के प्रतिनिधियों को विकास में हर मदद करेगी सरकार : राकेश पठानिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 27 Jan 2021

Last updated on: Jan 27, 2021, 00:00 IST

वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि कांगड़ा जिला में पंचायती राज चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है तथा जिला परिषद अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य की ताजपोशी तय है। बुधवार को धर्मशाला के डीपोलो होटल में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों एक साथ आयोजित बैठक में वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि कांगड़ा जिला में भाजपा समर्थित 38 जिला परिषद सदस्यों ने जीत हासिल की है। उन्होंने सभी जिला परिषद सदस्यों को बधाई देते हुए अपने अपने क्षेत्रों में मेहनत तथा ईमानदारी से कार्य करने के लिए भी कहा गया।वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के कृतसंकल्प है तथा गरीब तथा निर्धन लोगों के उत्थान के लिए अनेकों कार्यक्रम और योजनाएं प्रदेश सरकार की ओर कार्यान्वित की जा रही हैं जिसकी बदौलत ही पंचायती राज चुनावों में लोगों ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन दिया है। राकेश पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास में हरसंभव मदद मुहैया करवाएगी ताकि ग्रामीण स्तर और भी बेहतर सुविधाएं लोगों को प्रदान की जा सकें। राकेश पठानिया ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के सुदृड़ीकरण के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 14वें वितायोग द्वारा वर्ष 2018-19 में तथा 2019-20 में 850 करोड़ रूपये तथा 15वें वितायोग की सिफारिश पर 214 करोड़ रूपये विभिन्न विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में ई-पंचायत परियोजना लागू की गई है जिसके तहत सभी योजनाओं का लेखा जोखा साफ्टवेयर के माध्यम से तैयार किया जा रहा है इससे पंचायतों की कार्य कुशलता व पारदर्शिता बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्वि की है। पंचायत घरों में लोक सेवा केंद्रों के निर्माण के लिए भी चरणबद्व तरीके से कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर, विधायक रविंद्र कुमार धीमान, विधायक होशियार सिंह तथा हिमांशु मि़श्रा सहित विभिन्न वार्डों से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD