Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

डॉ. हर्षवर्धन ने वैक्सीन के बारे में हिचकिचाहट और गलत जानकारी को समाप्त करने के लिए आईईसी अभियान की शुरूआत की

"हमें इन झूठी अफ़वाहों पर रोक लगाना है","सत्य शक्तिशाली है और प्रबल रहेगा"

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jan 2021

Last updated on: Jan 21, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज देश की जनसंख्या के कुछ वर्गों में वैक्सीन के बारे में हिचकिचाहट के उभरते मुद्दों के समाधान के लिए आई ई सी पोस्टरों का अनावरण किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, श्री अश्विनी कुमार चौबे और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य), डॉ. वी.के. पॉल भी मौजूद थे।कोविड-19 के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था।21 जनवरी 2021 को सुबह 7 बजे तक 8 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा चुका है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी को देश की उपलब्धियों को याद दिलाया। भारत दुनिया में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। उन्होंने कहा, “भारत कुछ देशों में से एक है जिन्होंने कोविड-19 के बढते प्रभाव पर रोक लगाने में सफलता प्राप्त की है और साथ ही कोविड का एक टीका भी विकसित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उनके कुशल नेतृत्व के लिए धन्यवाद, जिन्होंने देश को महामारी से छुटकारा दिलाने के लिए विशेष और व्यक्तिगत ध्यान दिया।” डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश में इस समय उपचार करा रहे मरीज़ो की संख्या में लगातार गिरावट दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि कल लगभग 15,000 दैनिक नए कोविड रोगी सामने आए।बीमारियों के उन्मूलन में टीकाकरण की भूमिका के बारे में बताते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, “पोलियो और चेचक के उन्मूलन को बड़े पैमाने पर टीकाकरण द्वारा संभव बनाया गया था। एक बार प्रतिरक्षित होने के बाद, न केवल वह व्यक्ति इस बीमारी से लड़ने में सक्षम होता है, बल्कि वह इस बीमारी को दूसरों तक पहुंचाने से भी रोकने में समर्थ होता है और इस प्रकार वह समाज के लिये बड़े  सामाजिक लाभ को पहुंचाने में भी सफल रहता है।मिशन इन्द्रधनुष के तहत बारह बीमारियों के खिलाफ महिलाओं और बच्चों के बड़े पैमाने पर टीकाकरण का उपक्रम शुरू किया गया था। इसी तरह कोविड ​​के खिलाफ टीकाकरण व्यक्तियों को रोग फैलाने से रोकने में समर्थ बना देगा और कुछ समय बाद इस बीमारी को देश से समाप्त कर देगा। "डॉ. हर्षवर्धन ने सभी लोगो से निहित स्वार्थ के लिये असत्य और गलत सूचनाओं को फैलाने के अभियानों का मुकाबला करने का आग्रह किया। 

उन्होने ज़ोर देकर कहा, "हमें इन झूठी बातों पर रोक लगानी होगी", उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य मंत्रालय, पत्र और सूचना कार्यालय-पीआईबी, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, माई गॉव वेबसाइट आदि जैसे विश्वसनीय और प्रामाणिक स्रोतों से सही जानकारी प्राप्त करने की अपील की। ​​उन्होंने दोहराया कि "सत्य शक्तिशाली है और उसकी हमेशा जीत होगी"। उन्होंने सभी को सच्चाई की जीत के लिये ख़ुशी से आई ई सी पोस्टर साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया।टीकों की सुरक्षा और प्रभावी होने के बारे में टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “प्रसिद्ध अस्पतालों के सभी प्रख्यात डॉक्टरों ने वैक्सीन लगवा ली है और इसके वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिये टीकाकरण के अभ्यास की प्रशंसा की है। यह केवल कुछ मुट्ठी भर लोग निहित राजनीतिक स्वार्थ के लिये अफवाह फैलाने और लोगो में इस तरह के दुष्प्रचार करने में व्यस्त हैं और जनता के बीच वैक्सीन के बारे में हिचकिचाहट को बढ़ावा दे रहे हैं। यह विरोधाभास ही है कि दुनिया भर के देश हमसे टीकों की खेप प्राप्त करने के लिए पूछ रहे हैं जबकि हमारे देश का एक वर्ग खुद संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के लिए गलत सूचना और संदेह पैदा कर रहा है। ” उन्होंने कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र के कई अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ प्रमुख डॉक्टरों ने कोविड-19 वैक्सीन लगवा ली है, और बिना किसी दुष्प्रभाव के अपने काम पर लौट आए हैं।श्री अश्विनी कुमार चौबे ने टीकाकरण अभियान को कोविड के खिलाफ 'अंतिम प्रहार' बताते हुए कहा, "कोविड महामारी के अंत की शुरूआत के लिये 16 जनवरी एक ऐतिहासिक महत्व वाला दिन है। भारत ने जल्द से जल्द टीके उपलब्ध कराने की दिशा में एक क्रांतिकारी निर्णय लिया है। ” उन्होंने सभी से अविश्वास के अभियानों का पालन न करने और सही जानकारी साझा कर सभी की मदद करने के लिये अपील की।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, श्री राजेश भूषण, अतिरिक्त सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-एनएचएम की प्रबंध निदेशक, सुश्री वंदना गुरनानी, अतिरिक्त सचिव (स्वास्थ्य) श्री मनोहर अगनानी, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. सुनील कुमार, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।भारतीय आयुर्विग्यान अनुसंधान परिषद-आईसीएमआर के महानिदेशक, डॉ. बलराम भार्गव, अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थान-एम्स, नई दिल्ली के निदेशक, डॉ. रणदीप गुलेरिया, डॉ. एनएन माथुर, निदेशक एलएचएमसी, डॉ. एसवी आर्य, एमएस, सफदरजंग अस्पताल, डॉ. राणा एके सिंह, एमएस, आरएमएल अस्पताल और बीएमजीएफ, यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ जैसे विकास भागीदारों के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए।           

 

Tags: Harsh Vardhan , Dr. Harsh Vardhan , Union Minister of Health and Family Welfare , BJP , Bharatiya Janata Party , Ashwini Kumar Choubey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD