मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक चन्द्र सेन ठाकुर के परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त कीं
Web Admin
5 Dariya News
शिमला , 22 Jan 2021
Last updated on: Jan 22, 2021, 00:00 IST
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कुल्लू के दशाल गांव जाकर पूर्व विधायक चन्द्र सेन ठाकुर के निधन पर उनकी धर्मपत्नी हरदेई ठाकुर और अन्य शोक संतप्त परिजनों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। चन्द्र सेन ठाकुर का कुछ समय पूर्व निधन हो गया था।इस अवसर पर हरदेई ठाकुर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को चन्द्र सेन ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक भूली बिसरी यादं भेंट की।शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक सुरेन्द्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन, महासचिव अखिलेश कपूर, उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।