Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मण्डी सेफ सिटी प्रोजक्ट से महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित होगी : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Jan 2021

Last updated on: Jan 19, 2021, 00:00 IST

भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष निर्भया परियोजना के अन्तर्गत सेफ सिटी प्रोजेक्ट मण्डी पर प्रस्तुति दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी शहर में निर्भया निधि के अन्तर्गत प्रस्तावित सेफ सिटी प्रोजेक्ट के क्रियान्वित होने से न केवल सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि बेहतर यातायात प्रबन्धन और भीड़ को नियंत्रित करने में भी स्मार्ट समाधान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सरकार हिमाचल प्रदेश जैसी कठिन स्थलाकृति वाले राज्यों को निर्भया परियोजना के अन्तर्गत 90ः10 के अनुपात में वित्त पोषण कर रही है।जय राम ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना के अन्तर्गत मण्डी शहर के लिए योजना, विकास, कार्यान्वयन और संचालन के अलावा सीसीटीवी आधारित निगरानी प्रणाली की परिकल्पना की गई है। इस परियोजना के अन्तर्गत आधुनिक तकनीकों जैसे आईपी आधारित कैमरा अधोसंरचना, बिना रुकावट स्थिति पर नज़र रखना, निगरानी रिकार्ड और डेटा संग्रहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य सम्पूर्ण और एकीकृत निगरानी प्रणाली विकसित करना है, जिसमें पुलिस लाइन मण्डी के कमांड और कंट्रोल सेंटर का संचालन भी शामिल है।उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से मण्डी शहर में महिलाओं, बालिकाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ आपातकाल के दौरान पुलिस वैन, अग्निशमन वाहन और एम्बुलेंस की सुचारू आवाजाही भी सुनिश्चित होगी। 

उन्होंने कहा कि इससे पुलिस को महिलाओं के प्रति अपराध, कानून व्यवस्था और यातायात के प्रबन्धन में सुधार करने में भी सहायता मिलेगी।जय राम ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना के अन्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की प्रभावी निगरानी की अवधारणा भी की गई है, ताकि महिलाओं और सम्पत्तियों की सुरक्षा की जा सके। इस परियोजना से नियमित गतिविधियों पर नजर रखने के अलावा कुछ व्यस्त जगहों जैसे बस स्टैंड, इंदिरा मार्किट, चैहटा बाजार और क्षेत्रीय अस्पताल की निगरानी सुनिश्चित करने के साथ-साथ आपातकाल स्थिति में सहयोग प्रदान किया जा सकेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों और अपराध दृश्य को कवर करने के लिए पुलिस मोबाइल वैन पर कैमरों का प्रावधान किया जाएगा। इन कैमरों में ऐसी प्रणाली विकसित की जाएगी जिससे अपराध दृश्य की जानकारी सीधे कमांड और कंट्रोल सेंटर को मिलेगी।हिमाचल प्रदेश दूर संचार वृत्त के मुख्य महाप्रबन्धक जसविन्दर सिंह सहोटा ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि भारत संचार निगम लिमिटेड सैटेलाइट मोबाइल फोन सुविधा प्रदान करने वाली भारत की एकमात्र कम्पनी है। उन्होंने कहा कि ये फोन विभिन्न साहसिक गतिविधियां जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, रीवर राफ्टिंग, पर्वतारोहण और आपदा प्रबन्धन के दौरान बेहतर संचार सुविधाएं प्रदान करने में बहुत सहायक सिद्ध हो सकते है।अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संजय गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कृतिका कुल्हारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Safe City Project Mandi , Bharat Sanchar Nigam Limited , BSNL , Nirbhaya project

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD