Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वन विभाग ने मुख्यमंत्री को राज्य आरइडीडी कार्य योजना प्रस्तुत की

उत्साह और जोश के साथ मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Jan 2021

Last updated on: Jan 06, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का 56वां जन्मदिवस आज यहां पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। समाज के सभी वर्गों के लोग मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में एकत्रित हुए और उन्हें स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डा. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री को दूरभाष के माध्यम से जन्मदिवस की बधाई दी।प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, विभिन्न बोर्डों तथा निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक एवं पुलिस अधिकारी तथा प्रदेश के विभिन्न भागों से आये लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ओक ओवर में रूद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन विभाग का प्रदेश के वनों की मनमोहक छवि को दर्शाता वाल केलेंडर-2021 और प्रदेश के औषधीय पौधों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के विषय पर आधारित टेबल केलेंडर भी जारी किया।जय राम ठाकुर को राज्य आरईडीडी कार्य योजना प्रस्तुत की, जिसके तहत पांच वर्षों में 102 करोड़ रुपये की योजना कार्यान्वित होगी। विकासशील देशों में यूएनएफसीसीसी के वनोन्मूलन व वन क्षरण, वन कार्बन भंडारण का संरक्षण, वनों का सतत प्रबंधन और वन कार्बन भंडारण में वृद्धि के कार्यक्रम को आरइडीडी नाम से जाना जाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विकासशील देशों में वन संरक्षण को प्रोत्साहित कर जलवायु परिवर्तन कम करना है।मुख्यमंत्री ने प्रधान मुख्य अरण्यपाल डा. सविता द्वारा लिखित पुस्तक लीडरशिप इन फारेस्ट मेनेजमेंट का भी विमोचन किया। यह पुस्तक बहुविध विषय जैसे वानिकी में नेतृत्व के आवश्यक पहलुओं पर केंद्रित है।जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने मुख्यमंत्री को तुलसी का पौधा भेंट किया।अतिरिक्त मुख्य सचिव वन आरडी धीमान और प्रधान मुख्य अरण्यपाल डा. सविता भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , State Red Cross Hospital Welfare Section , Dr. Sadhna Thakur , Rakesh Pathania , Mahender Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD