Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार 16 जनवरी को हैल्थकेयर वर्करों के टीकाकरण के लिए पूरी तरह तैयार

टीकाकरण के लिए 20,450 वायल्स (कोवीशील्ड) प्राप्त हुईं-बलबीर सिद्धू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jan 2021

Last updated on: Jan 12, 2021, 00:00 IST

कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार 16 जनवरी को 110 स्थानों पर हैल्थकेयर वर्करों (एच.सी.डब्ल्यू) के टीकाकरण के लिए पूरी तरह तैयार है। आज टीके की 20,450 वायल्स (शीशियाँ) प्राप्त हुई हैं और हर वायल में टीके की 10 ख़ुराकें हैं जो लाभपात्री को 28 दिनों के अंतर में दो ख़ुराकों में दी जाएंगीं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि लम्बे इन्तज़ार के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब के ईपीआई अधिकारी द्वारा चंडीगढ़ हवाई अड्डे से कोवीशील्ड नामी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप प्राप्त की गई। उन्होंने बताया कि यह कोवीशील्ड वैक्सीन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर तैयार की गई है और अब इस वैक्सीन का उत्पादन भारत में सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा किया जा रहा है। इसके तीसरे पड़ाव के ट्रायलों का डेटा उपलब्ध है और इस वैक्सीन को इंग्लैंड में एमरजैंसी ऑथोराईज़ेशन के अंतर्गत लगाया जा रहा है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीकाकरण की शुरूआत के लिए हरेक जिले में 5 स्थानों का चयन किया गया है, जहाँ हरेक स्थान पर 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जि़ला अस्पताल एस.ए.एस. नगर और जी.एम.सी. अमृतसर में केंद्र सरकार के साथ दो सैशन साईट्स का सीधा प्रसारण/वैबकास्ट किया जायेगा।वैक्सीन के लिए ‘कोल्ड चेन’ सम्बन्धी तैयारियों के बारे में विवरण देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस समय पर वैक्सीन को स्टेट वैक्सीन स्टोर, सैक्टर-24 में स्टोर किया गया है और बाद में इस वैक्सीन को भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार क्षेत्रीय, जिला और ब्लॉक वैक्सीन स्टोरों पर उपलब्ध करवाया जायेगा।उन्होंने आगे कहा कि हरेक टीकाकरण सैशन के प्रबंधन के लिए 5 सदस्यीय टीम बनाई गई और टीम की निर्धारित जिम्मेदारियों के मुताबिक पहला वैक्सीनेशन अधिकारी प्रवेश द्वार पर यह यकीनी बनाएगा कि सिफऱ् योग्य वैक्सीनेटर ही दाखि़ल हों, दूसरा वैक्सीनेशन अधिकारी कोविन ऐप पर लाभार्थियों का सत्यापन करेगा, तीसरा वैक्सीनेशन अधिकारी इंट्रामस्क्यूलर के तौर पर टीका लगाएगा, चौथा वैक्सीनेशन अधिकारी एईएफआई (टीकाकरण के बाद ऐडवर्स इफेक्ट) की निगरानी के लिए अवलोकन कक्ष में तैनात होगा और पाँचवाँ वैक्सीनेशन अधिकारी लाभार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने में सहायता करेगा। इसके अलावा टीकाकरण प्रोग्राम को सुचारू ढंग से चलाने के लिए टीम सुपरवाइजऱ और एईएफआई प्रबंधन केंद्र में नोडल अधिकारी भी तैनात किये गए हैं। 

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD