Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सत्य साईं मुझे छोटे बाबा कहकर बुलाया करते थे : अनूप जलोटा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jan 2021

Last updated on: Jan 10, 2021, 00:00 IST

गायक और रियलिटी शो 'बिग बॉस' के पूर्व प्रतिभागी अनूप जलोटा का कहना है कि वह आगामी फिल्म 'सत्य साईं बाबा' में शीर्षक भूमिका के लिए चुने जाने में सफल रहे हैं, क्योंकि वह इस दिवंगत आध्यात्मिक गुरु से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "मैं 55 साल पहले पहली बार सत्य साईं बाबा से मिला था। लखनऊ में मेरी जब उनसे मुलाकात हुई थी, उस वक्त मैं सिर्फ 12 साल का था। उस दौरान उन्होंने मेरे और मेरे पिता के भजनों को सुना और हमें आशीर्वाद दिया। तब से मैं बाबा के संपर्क में रहने लगा। उनसे मिलने के लिए मैं कई बार पुट्टपर्थी में उनके आश्रम भी गया। मैं मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू और ऊटी में भी उनसे मिला। मुझे लगता है कि मैं इस किरदार के साथ न्याय करने में सक्षम रहा हूं, क्योंकि मैं उन्हें अच्छे से जानता हूं। मैं उनके अनुयायियों में से एक है इसलिए मैं जानता हूं कि वह कैसे बैठते हैं, चलते हैं, बोलते हैं, किस तरह से अपने अनुयायियों से बात करते हैं क्योंकि मैं उन्हें सालों से यह सब करते हुए देखा हूं।"गायक ने आगे कहा, जब कभी वह मुझसे मिलते थे, "मुझे छोटे बाबा कहकर बुलाया करते थे। मैंने उनसे पूछा था कि वह मुझे इस नाम से क्यों बुलाया करते हैं, तो उन्होंने कहा था कि एक दिन तुम्हें इस बात का एहसास होगा। अब मुझे समझ में आता है कि वह मुझे छोटे बाबा क्यों कहते थे, क्योंकि शायद मेरी किस्मत में पर्दे पर उनके किरदार को निभाना लिखा था।"सत्य साईं बाबा की जिंदगी पर आधारित यह बायोग्राफी 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू और मराठी में जारी किया जाएगा।विक्की रनौत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, साधिका रंधावा, गोविंद नामदेव, अरुण बक्शी, सुधीर दलवी और मुस्कान खान जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Satya Sai Baba , Anup Jalota

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD