Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

औपनिवेशक शासन के समय हुआ विकास केवल अंग्रेजों के हित में था : शशि थरूर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Dec 2020

Last updated on: Dec 20, 2020, 00:00 IST

लोकसभा सांसद शशि थरूर ने मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल-2020 के अंतिम दिन प्रसिद्ध कलाकार मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल के साथ बातचीत में बताया कि रेलवे के साथ-साथ औपनिवेशिक शासन में किया गया ढांचागत विकास केवल अंग्रेजों के हित में किया गया था।उन्होंने कहा, ‘‘अंग्रेजों द्वारा शुरू से ही यह तर्क दिया जाता रहा है कि उन्होंने भारत में कई संस्थानों और प्रथाओं का निर्माण किया जिनसे भारत को फायदा हुआ है, लेकिन समस्या यह है कि उनमें से किसी का भी भारत के हितों से कोई लेना-देना नहीं था। हर एक चीज जिसकी वे बात करते हैं, वह केवल अंग्रेजों के लिए बनाई गई थी ताकि वे अपनी भूमिका को लंबा खींच सकें या अपने लाभ को बढ़ा सकें।श्री थरूर ने कहा कि रेलवे इसका सबसे अच्छा उदाहरण है क्योंकि इसे केवल बंदरगाहों तक समान पहुंचाने के लिए बनाया गया था जहाँ से समान को इंग्लैंड भेजा जा सकता था और इसका एक अन्य उद्देश्य भारत के हर हिस्से में सेना को पहुँचाना था ताकि विद्रोह या कानून और व्यवस्था की स्थिति को काबू में किया जा सके

अपनी नई पुस्तक के बारे में बात करते हुए, श्री थरूर ने कहा कि जब वह पुस्तक प्रकाशित करेंगे, तो यह किसी भी तरह से हमारी सरकार की तरफ से की गई नाकामियों की जिम्मेदारी से बचने का कोई बहाना नहीं होगा, और ना ही किसी तरह से अपने आप को सही ठहराने की कोई कोशिश होगी क्योंकि जो बीत गया सो बीत गया बल्कि वह सोचते हैं कि हरेक समाज को अतीत जाने का हक है।देशभक्ति की भावना पर श्री थरूर ने कहा कि यह सब अपने देश से प्यार करने के बारे में है क्योंकि आपका देश से नाता हैं और देश का आपसे। उन्होंने कहा, ‘जहां देशभक्त अपने देश के लिए मरने के लिए तैयार रहता है, वहीं एक राष्ट्रवादी अपने राज्य के लिए मारने के लिये तैयार रहता है और यही फर्क है और मुझे लगता है कि हमें इसे समझना जरूरी है। ’श्री थरूर की पुस्तक ‘बैटल ऑफ बिलाँगिंग’ पर चर्चा करते हुए, अशोक के. मेहता ने कहा, ‘‘जब श्री थरूर ने प्रश्न पूछा कि उत्तम भारतीय कौन है? तो मुझे लगता है कि उत्तम भारतीय भारत का सैनिक है क्योंकि वह उन सभी मूल्यों को अपनाता है जिनका शशि थरूर ने अपनी पुस्तक में जि़क्र किया है। इन मूल्यों में सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण तौर पर धर्मनिरपेक्ष होना, अराजनैतिक होना, पेशेवर होना और लोगों की देखभाल करने में सक्षम होना आदि शामिल हैं।’’

 

Tags: Shashi Tharoor , Military Literature Festival , Military , Military Literature Festival 2020 , MLF 2020 , 4th Military Literature Festival 2020 , 4th MLF 2020

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD