जिला बार एसोशिएसन बिलासपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की
Web Admin
5 Dariya News
शिमला , 19 Dec 2020
Last updated on: Dec 19, 2020, 00:00 IST
बार एसोशिएसन बिलासपुर के एक प्रतिनिधिमण्डल ने वरिष्ठ अधिवक्ता और अधिवक्ता संघर्ष समिति बिलासपुर के अध्यक्ष दौलत राम शर्मा के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से ओक ओवर में भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को 3 अक्तूबर, 2020 को आईजीएमसी शिमला कोविड सेंटर में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र हांडा की मृत्यु के बारे में अवगत करवाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र हाण्डा की मृत्यु के मामले में मैजिस्ट्रियल इन्क्वारी के आदेश दिए हैं।मुख्यमंत्री के आश्वासन पर बार एसोशिएसन बिलासपुर ने अपनी हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार और महासचिव प्रदेश भाजपा त्रिलोक जमवाल, बार काउंसिल आफ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, जिला बार एसोशिएसन के अध्यक्ष चमन ठाकुर, जिला बार एसोशिएसन के उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, बार काउंसिल आॅफ हिमाचल प्रदेश के पूर्व सदस्य राजीव राय, जिला बार एसोशिएसन बिलासपुर के सदस्य और अधिवक्ता उपस्थित थे।