Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चौथा मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल: सैशन के दौरान चीन की विस्तारवाद नीति, बी.आर.आई. और भौगोलिक क्षेत्र में रणनीतक बदलाव सम्बन्धी विषय पर हुई चर्चा

चीन का बी.आर.आई. वाला हथकंडा कजऱ्दार सरकारों पर काबिज होने का ढंग, बी.आर.आई. के बावजूद चीन अपने घरेलू बाज़ारों को बनाए रखने में रहा असफल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Dec 2020

Last updated on: Dec 18, 2020, 00:00 IST

चौथे मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल (एम.एल.एफ.) के दौरान भौगोलिक क्षेत्र में रणनीतक बदलाव संबंधी जानकारी से भरपूर चर्चा देखने को मिली जिसमें चीन की विस्तारवादी नीति और बैल्ट एंड रोड इनीशीएटिव (बी.आर.आई.) जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।रक्षा माहिरों में शामिल राजदूत गुरजीत सिंह, लैफ्टिनैंट जनरल पी.एम बाली और ब्रिगेडियर प्रवीण बद्रीनाथ ने इस मुद्दे पर विचार विमर्श किया जबकि मेजर जनरल अमृतपाल सिंह ने सैशन का संचालन करते हुए चर्चा के दौरान अपने कीमती विचार पेश किये।लैफ्टिनैंट जनरल पी.एम बाली ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम. ने कहा कि पिछले तीन दशकों के दौरान चीन का रणनीतक विस्तार देखने को मिला है, जिसने दुनिया की आर्थिकता के हिसाब से भौगोलिक क्षेत्र में बदलाव करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय माहिरों के डर के मद्देनजऱ चीन ने बी.आर.आई. के द्वारा मेज़बान देश की आर्थिकता हथियाने में अपनी जीत दर्ज की है। बी.आर.आई. के अंतर्गत सहमत देश लम्बे समय के पूँजी लाभ होने का दावा करते हैं, विशेष कर समुद्री प्रोजेक्टों में परन्तु इसकी तरफ ध्यान देने की ज़रूरत है।पूर्व भारतीय राजदूत गुरजीत सिंह ने कहा कि ब्रिटिश काल के दौरान चीन तिब्बत के साथ घिरा हुआ था। 

परन्तु अब कनेक्टीवीटी और प्रौद्यौगिकी स्वरूप दुनिया समतल हो गई है। चीनी अब बड़ी मात्रा में रेलवे और पोर्टों के द्वारा संपर्क बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैसों के दम पर चीन सडक़ों का निर्माण कर रहा है।बहुत प्रभावी बी.आर.आई. प्रोजैक्ट के बावजूद चीन अपने घरेलू बाज़ारों को बनाए रखने में असफल रहा है और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को गंभीर आर्थिक झटके मिले हैं, जहाँ कोरोना के समय यह बी.आर.आई. प्रोजैक्ट आरंभ किए गए हैं, जहाँ चीन ने कच्चा माल उठाने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने चेतावनी दी कि चीनी आर्थिक योजनाएं खतरे से भरी हैं। यह आर्थिक योजनाएँ नहीं बल्कि रणनीतक प्रोजैक्ट हैं जो समय के अनुरूप सही नहीं हैं। उन्होंने रूस-चीन संबंधों पर भी ध्यान दिलाया।ब्रिगेडियर प्रवीण बद्रीनाथ ने हार्टलैंड थ्यूरी सम्बन्धी चीनी दृष्टीकोण बारे बात की। उन्होंने कहा कि बी.आर.आई. कोरीडोरों के द्वारा छोटे देश चीन के सडक़ीय प्रोजेक्टों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने दलील दी कि पिछले कुछ दशकों से घट रही घटनाएँ यह दिखाती हैं कि चीन धीरे धीरे कजऱ् की लपेट में फंसे देशों की तरफ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि रूस ने जो करना चाहा था चीन वह करने में सफल रहा। चीन के मैरीटाईम सिल्क रूट इसके बी.आर.आई रास्ते के पूरक हैं। बी.आर.आई. के द्वारा चीन अफ्रीका के बुनियादी ढांचे में बड़ा योगदान डालता रहा है।  

 

Tags: Military Literature Festival , Military , Military Literature Festival 2020 , MLF 2020 , 4th Military Literature Festival 2020

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD