Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब स्मार्ट कनेक्ट योजना के दूसरे चरण में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने 20 विद्यार्थियों को सौंपे स्मार्ट फोन

जिले में बारहवीं कक्षा के कुल 10,584 विद्यार्थियों, 5404 लडक़े व 5180 लड़कियों को मिलेंगे फोन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 Dec 2020

Last updated on: Dec 18, 2020, 00:00 IST

मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से पंजाब स्मार्ट कनेक्ट स्कीम योजना के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद आज उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने जिले के सरकारी स्कूलों के 20 विद्यार्थियों को अपने हाथ से स्मार्ट फोन सौंपे। उन्होंने कहा कि यह फोन विद्यार्थियों को कोविड महांमारी के दौरान शिक्षा की चुनौतियों का मुकाबला करने में मददगार साबित होंगे।कैबिनेट मंत्री ने आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में आयोजित समागम के दौरान विद्यार्थियों को फोन वितरित करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। शाम चौरासी के विधायक पवन कुमार आदिया, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, पंजाब स्टेट उद्योग विकास निगम के सीनियर वाइस चेयरमैन ब्रह्म शंकर जिंपा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, मार्किट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन राजेश गुप्ता की मौजूदगी में 20 विद्यार्थियों 10 लड़कियों व 10 लडक़ों को मोबाइल सौंपते सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विद्यार्थियों की शिक्षा की चिंता को खत्म कर दिया है।उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि जिले में बारहवीं कक्षा के कुल 10,584 विद्यार्थियों, 5404 लडक़े व 5180 लड़कियों को स्मार्ट फोन मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पहले व दूसरे चरण के अंतर्गत जिले के  68 स्कूलों के 7777 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर अंत तक पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों के बारहवीं के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन मुहैया करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच के कारण कोविड के इस चुनौतीपूर्ण समय में यह स्मार्ट फोन सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए रामबाण का काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आज की आनलाइन लर्निंग के समय में पंजाब सरकार की ओर से दिए गए स्मार्ट फोन से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में उम्मीद जगी है और उनका पढ़ाई को लेकर हौंसला और भी ज्यादा बढ़ा है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से मुहैया करवाए जा रहे फोनों में लगभग हर तरह की जरुरी विशेषताएं मौजूद है, जो कि उनके लिए मददगार रहेगी।सुंदर शाम अरोड़ा ने इस मौके पर विधान सभा क्षेत्र के हिसाब से फोनों की गिनती के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हल्का चब्बेवाल के 1072, गढ़शंकर के 1668, दसूहा विधान सभा क्षेत्र में 2145, होशियारपुर के 1357, मुकेरियां के 1638, शाम चौरासी के 1579 व उड़मुड़ के 1125 विद्यार्थियों को स्मार्ट पंजाब कनेक्ट स्कीम के अंतर्गत स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। उन्होंने फोन की विशेषताओं का विद्यार्थियों को होने वाले लाभ की बात करते हुए कहा कि यह विद्यार्थी अपने आप सिलेबस व कोर्सों के बाले में आनलाइन जानकारी हासिल करने के साथ-साथ अध्यापकों को आनलाइन शिक्षा प्राप्त करने में सहायक होंगे। उन्होंने बताया कि इन फोनों के माध्यम से सरकार की ओर से दी जा रही नागरिक सेवाएं व भलाई स्कीमों से परिचित हुआ जा सकता है।पत्रकारों से बातचीत करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि 12वीं से बच्चों की सही मायने में करियर शुरु होता है और इस दौर में बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता और भी बढ़ जाती है, जिसको प्रमुखता से लेते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों को यह स्मार्ट फोन मुहैया करवाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से उद्योग विभाग को यह स्मार्ट फोन खरीदने की जिम्मेदारी दी गई थी। हमने लावा कंपनी से यह फोन खरीदे हैं और कोविड के चलते फोन की सप्लाई में दिक्कत आई थी, लेकिन अब यह दिक्कत दूर हो गई है और दिसंबर के अंत तक शेष सभी फोन बच्चों को वितरित कर दिए जाएंगे। इस मौके पर सभी का धन्यवाद करते हुए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने विद्यार्थियों को और भी मेहनत व लगन से पढ़ाई का संदेश दिया।इस मौक पर जिला शिक्षा अधिकारी(से) हरजीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) राकेश कुमार, वोकेशनल कोआर्डिनेटर अमरीक सिंह, सहायक शिक्षा अधिकारी(खेल) दलजीत सिंह, दीपक पुरी आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , #PunjabSmartConnectScheme , Punjab Smart Connect Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD