Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री ने 1.71 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के आवासीय परिसर का लोकार्पण किया

शिक्षा सदन की आधारशिला भी रखी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 17 Dec 2020

Last updated on: Dec 17, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शिमला से वर्चुअली 1.71 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के आवासीय परिसर के लोकार्पण किया। उन्होंने 4.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ‘शिक्षा सदन’ की आधारशिला रखी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धियों के लिए बड़े राज्यों की श्रेणी में भारत का उत्कृष्ट राज्य आंका गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के कारण ही संभव हुआ है।जय राम ठाकुर ने कहा कि स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रदेश के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में मौजूदा बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने कहा कि 34 वर्ष के अन्तराल के उपरान्त केन्द्र सरकार द्वारा तैयार की गई नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी राज्य में नई शिक्षा नीति को लागू करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने आम जनता की जीवनशैली को प्रभावित किया है और विश्व की अर्थ-व्यवस्था के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती उत्पन्न कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि इस वायरस के कारण प्रदेश के विकास में कोई बाधा न आए। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए ‘हर घर पाठशाला’ के तहत आनलाइन शिक्षा का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि कक्षा में शिक्षा ग्रहण करने का कोई भी विकल्प नहीं है, लेकिन फिर भी आनलाइन कक्षाओं से प्रदेश के विद्यार्थियों को बहुत राहत मिली है।जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर शिक्षा बोर्ड के ‘कुल गीत’ और पत्रिकाएं  भी जारी की।शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा बोर्ड का आवासीय परिसर बोर्ड के कर्मचारियों को आवास सुविधा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास हुआ है।धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमेशा ही क्षेत्र के विकास के प्रति विशेष ध्यान दिया है।स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सुरेश कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा बोर्ड वर्तमान समय में छात्रों के विकास में चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा नैतिक शिक्षा जैसी विभिन्न गतिविधियां छात्रों के लिए चलाई जा रही हैं।हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।सांसद किशन कपूर, सांसद राज्यसभा इंदु गोस्वामी, विधायक रविंद्र धीमान और राजेश ठाकुर अपने-अपने स्थान से इस कार्यक्रम में आॅनलाइन शामिल हुए, जबकि ज्वाली  के विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Govind Singh Thakur , HPBSE Dharamshala , Himachal Pradesh Board of School Education , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD