Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अगर केंद्र काले कानूनों को गलत मानने लगा है तो फिर बिना देरी कानून रद्द करे : सुनील जाखड़

कृषि राज्यों का विषय है व इस संबंधी राज्य सरकारों को लोगों की इच्छा अनुसार फैसले करने दे केंद्र सरकार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शंभू बॉर्डर , 14 Dec 2020

Last updated on: Dec 14, 2020, 00:00 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शंभू बॉर्डर पर किसान संघर्ष के हक में दिए बड़े  धरने को संबोधन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ ने कहा है कि जब केंद्र सरकार मान रही है कि नए कृषि कानून में कमियां हैं व केंद्र राज्य सरकारों को कानून में तरमीम करने की छूट देने को तैयार है तो फिर केंद्र बिना देरी यह कानून रद्द करे वह पहले की स्थिति बहाल की जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों को पुनः बहाल करे व संविधान के अनुसार राज्यों के अधिकार क्षेत्र के विषयों पर राज्य सरकारों को ही कानून बनाने की आज्ञा दें । उन्होंने कहा कि देश के संघीय स्वरूप को बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ न हो।उन्होंने कहा कि असल में केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों के हित पूरे करने में लगी हुई है इसीलिए वह इन कानूनों को लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सरकारी आमदन स्रोत पर जीएसटी द्वारा किए एकाधिकार द्वारा राज्यों के अधिकार बहुत सीमित कर दिए हैं । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी देने की हामी भरे बाकी कृषि संबंधी फैसले लेने का अधिकार राज्यों को दें तो इस समस्या का स्थाई हल संभव है।अपने संबोधन में श्री जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को फक्र है कि इन कानूनों के खिलाफ उसने सबसे पहले आवाज बुलंद की। उन्होंने केंद्र सरकार के इन दोष की भी जोरदार निंदा की कि यह संघर्ष टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग कर रहे हैं । उन्होंने ऐसे भड़काऊ बयान देने वालों को याद करवाया कि हम  श्री गुरु तेग बहादुर जी के वारिस हैं जिन्होंने देश व धर्म की रक्षा के लिए दिल्ली जाकर अपना शीश देश पर न्योछावर किया था। उन्होंने कहा कि पंजाबी तो पूरे देश के किसान और गरीब की लड़ाई लड़ रहे हैं।

श्री जाखड़ ने कहा कि भाजपा के मन में पंजाब के प्रति नफरत भरी हुई है इसलिए जानबूझकर पंजाब को निशाना बनाया जा रहा है । यह कानून लागू करने के पीछे भी यही सोच है कि पंजाब के किसान को मिलने वाली एमएसपी बंद करके यहां के लोगों को आर्थिक मंदी में फेंक दिया जाए।श्री जाखड़ ने कहा कि कोई सिर्फ फौजी वर्दी पहन लेने से जवान नहीं बन जाता व चुनावों से पहले हेलीकॉप्टर द्वारा रबी की फसल काटने की फोटो खिंचवा कर किसान नही बन जाता । उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली की सरहद पर डटे हुए हैं और जवान देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात हैं, पर देश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार कॉर्पोरेट लोगों को देश बेचने पर तुली हुई है। अकाली दल का जिक्र करते हुए श्री जाखड़ ने कहा कि अकाली दल का आज 100 वर्षीय स्थापना दिवस है पर इसके नेताओं द्वारा अपने लोगों से की गई गद्दारी के कारण यह लोग अपनी पार्टी का स्थापना दिवस भी नहीं बना पा रहे हैं । उन्होंने कहा कि अकाली दल ने केंद्र सरकार में सहयोगी रहते हुए यह काले कानून लागू करवाए हैं व. अब कुर्बानी देने का नाटक कर रहे हैं जबकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार इन काले कानूनों को पहले ही लागू कर चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे दोहरे चरित्र के लोगों का सच पंजाब के लोग खूब समझते हैं।इससे पहले बोलते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रभारी श्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने किसानों की आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमें फक्र है कि हम किसान के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जो किसानों के नाम पर जीतकर लोकसभा में गए थे उन्होंने तो भाजपा से मिलकर इन कानूनों को लागू करवाया है ।उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी ने सबसे पहले इन तीन  काले कानूनों का विरोध किया ।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा, श्री मनप्रीत सिंह बादल, श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, श्री बलबीर सिंह सिद्दू, श्री सुंदर शाम अरोड़ा, श्री भारत भूषण आशू, श्री साधु सिंह धर्म सोत, श्री विजय इंद्र सिंगला व पंजाब से संबंधित अन्य विधायक व सांसद भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sunil Jakhar , Punjab Pradesh Congress Committee President , PPCC President , PPCC , Congress , Punjab Congress , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD