Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

किसान आंदोलन : बच्चों के लिए खाली सड़कें बनी रेस लगाने की जगह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली/उप्र) , 13 Dec 2020

Last updated on: Dec 13, 2020, 00:00 IST

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के अलावा दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों का धरना जारी है। कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा ये प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों के इस प्रदर्शन को तीसरा हफ्ता होने जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाले मार्ग पूरी तरह से बंद पड़े हुए हैं। इन मार्गो के बंद होने का फायदा स्थानीय इलाकों के बच्चे खूब उठा रहे हैं। उन्हें खेलने की एक नई जगह भी मिल गई है।दरअसल गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के चलते नेशनल हाईवे 24 एक तरफ से बंद कर दिया गया है। तो वहीं इसी हाईवे से सटे नेशनल हाईवे 9 को भी बंद किया गया है। जिसपर स्थानीय इलाके के बच्चे साइकिल से रेस लगा रहे हैं, और गिल्ली डंडा भी खेल रहे हैं।सुबह से ही अपने घरों से ये सभी बच्चे इन मागोर्ं पर अपने दोस्तों के साथ इकट्ठा हो जाते हैं और गिल्ली डंडा खेलना शुरू कर देते हैं। हालांकि जब सभी बच्चे थक जाते हैं तो थोड़ा आराम कर फिर खेलना शुरू कर देते हैं। साथ ही भूख लगने पर बॉर्डर पर लगे लंगर का भी लुत्फ उठाते हैं।

हालांकि कुछ बच्चे खाली सड़कों पर रेस लगा रहे हैं और जमकर साइकिलों को इन मार्गों पर दौड़ा रहे हैं, वहीं आपस मे अपने दोस्तों से ये बहस भी करते हैं कि कौन कितनी देर में एक उचित दूरी तय कर लेगा।गाजियाबाद स्थ्ति खोड़ा कॉलोनी के निवासी 12 वर्षीय अमन ने आईएएनएस को बताया, पहले हम अपनी गलियों में साइकिल चलाते थे, लेकिन फिलहाल सड़कें खाली होने के कारण हम इधर साइकिल चला रहे हैं। जिसमें हम सभी दोस्तों को बड़ा अच्छा लग रहा है।गाजीपुर बॉर्डर पर खड़े ट्रैक्टरों, 4 पहिया वाहन और मोटर बाइक भी इन बच्चों के लिए खेलने का एक नया जरिया बन गया है। स्थानीय बच्चे अब दिन में ही छुपन छुपाई भी खेलते हैं। हालांकि इन बच्चों को आस पास खड़े किसान भी डांट दिया करते हैं। लेकिन कुछ देर बाद फिर वही खेल शुरू हो जाता है।फिलहाल अभी यह कह पाना मुश्किल होगा कि कब तक इस तरह से ये बच्चे इन खाली मार्गों का लुत्फ उठाएंगे। लेकिन सरकार लगातार बंद बड़े सभी रास्तों को खोलने के लिए किसानों से आह्वान कर रही है। लेकिन किसान कृषि कानूनों के खिलाफ अपना प्रदर्शन इन सड़कों पर ही कर रहे हैं।किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार इन कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक हम इन सड़कों से नहीं हटेंगे।

 

Tags: Protest , Agitation , #TakeBackFarmLaws , #IndiaSupportFarmerProtest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD