Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

कच्चे जंगलात कामगारों को पक्का करने संबंधी प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजेंगे : साधु सिंह धर्मसोत

जंगलात वर्कर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जंगलात मंत्री के साथ मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Dec 2020

Last updated on: Dec 11, 2020, 00:00 IST

वन विभाग में पिछले कई सालों से काम कर रहे कच्चे कामगारों को पक्का करने के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री, पंजाब को भेजा जायेगा। यह प्रगटावा पंजाब के वन मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने आज यहाँ जंगलात वर्कर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के दौरान किया।जंगलात मंत्री ने कहा कि पिछले कई सालों से विभाग में सेवा निभा रहे कच्चे कामगारों को तर्कसंगत प्रक्रिया अपनाकर पक्का करने का एक प्रस्ताव तैयार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जंगलात कामगारों के समूचे रिकॉर्ड के आधार पर वरिष्ठता सूची बनाने के आदेश विभाग के अधिकारियों को दे दिए गए हैं।स. धर्मसोत ने प्लांटेशन की सही सफलता हासिल करने के लिए नर्सरियों में थैलियों की भराई और प्लांटेशन के लिए गड्ढे खोदने का काम पहल के आधार पर शुरू करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने और रख-रखाव के दौरान पेशेवराना ढंग अपनाया जाये और सडक़ों के किनारों पर पाँच फुट से अधिक लंबाई के पौधे लगाने को पहल दी जाये। 

उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देख-रेख करनी भी बहुत ज़रूरी है। उन्होंने वातावरण संरक्षण और पौधे लगाने जैसे पवित्र कार्य के लिए राज्य के नागरिकों को प्रेरित करके इस कार्य में शामिल होने पर भी ज़ोर दिया।स. धर्मसोत ने जंगलात अधिकारियों को जंगलात कामगारों की बकाया अदायगियाँ तुरंत जारी कराने, वर्दियों सम्बन्धी बकाया राशि जल्द जारी करने और इसके अलावा राज्य भर में डेलीवेज़ रेट को एकसारता के साथ लागू करवाने की हिदायतें भी दीं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को जंगलात कामगारों को अदायगियाँ करने के लिए विभागीय प्रक्रिया अपनाने सम्बन्धी प्रतिनिधिमंडल की माँग पर विचार करने के आदेश भी दिए।इस मीटिंग में श्री जतिन्दर शर्मा प्रधान मुख्य वनपाल, श्री अनूप उपाध्याय एम.डी. जंगलात कोर्पोरेशन, श्री परवीन कुमार अतिरिक्त प्रधान मुख्य वनपाल, श्री आर. के. मिश्रा अतिरिक्त प्रधान मुख्य वनपाल वन्य जीव, श्री विशाल चौहान वनपाल शिवालिक के अलावा जंगलात वर्कर यूनियन के नुमायंदे श्री अमरीक सिंह, श्री बलवीर सिंह, श्री रणजीत सिंह, श्री जसवीर सिंह, श्री गुरबिन्दर सिंह और श्री शिव कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot , Punjab Social Welfare and Minorities , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD