Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

मुख्य सचिव पंजाब विनी महाजन ने चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में इन-लाईन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम का किया उद्घाटन

इन-लाईन सिस्टम स्टैंडअलोन स्क्रीनिंग सम्बन्धी यात्रियों के सामान को संभालने के समय को आधा कर देगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 10 Dec 2020

Last updated on: Dec 10, 2020, 00:00 IST

चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को यात्रियों की सुविधा के लिए बैगेज हैंडलिंग प्रणाली के क्षेत्र में तकनीकी विकास करते हुए इन-लाईन बैगेज स्क्रीनिंग प्रणाली की स्थापना के साथ अपग्रेड किया गया है। यह जानकारी आज यहाँ नए स्थापित किए गए इन-लाईन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम के उद्घाटन के उपरांत पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने दी।इस सम्बन्धी विवरण साझा करते हुए बताया गया कि इन-लाईन सिस्टम से स्क्रीनिंग के समय यात्रियों के सामान की स्क्रीनिंग के लिए आधा समय लगेगा। इसकी स्क्रीनिंग सामथ्र्य 1500 बैग प्रति घंटा है। इस नयी प्रणाली के लागू होने से यात्रियों को सामान की जांच के लिए निजी तौर पर कतार लगाने की ज़रूरत नहीं होगी।इस प्रणाली के साथ चैक-इन करने में मुश्किल नहीं आयेगी और प्रति यात्री औसतन 5 से 10 मिनट की बचत होने की उम्मीद है। यह प्रोजैक्ट 15.8 करोड़ रुपए की लागत के साथ पूरा किया गया है और बैगेज प्रोसेसिंग और स्क्रीनिंग प्रणाली मुहैया करवाने के लिए मौजूदा बैगेज हैंडलिंग प्रणाली के साथ जोड़ा गया है।

इसके उपरांत श्रीमती विनी महाजन ने हवाई अड्डे की नयी सुविधाओं का जायज़ा लिया और कॉन्फ्ऱेंस हॉल में अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की और चंडीगढ़ एयरपोर्ट के विकास के साथ जुड़े मुद्दों संबंधी लम्बी चर्चा की।मुख्य सचिव ने एयर लाईनज़ के लिए चंडीगढ़ हवाई अड्डे से नये रूट/न इस्तेमाल किए जा रहे रूटों को जोडऩे के लिए शुरू की गई प्रोत्साहन योजना का जायज़ा भी लिया। जि़क्रयोग्य है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डा ऐसा पहला हवाई अड्डा है जो नये रूट/न इस्तेमाल किए जा रहे रूटों पर घरेलू हवाई यात्रा के लिए एअरलाईनज़ को छूट की पेशकश कर रहा है। निर्धारित मापदण्डों के मुताबिक एअरलाईनज़ को दी गईं छूटों में प्रति यात्री, जीएसटी छोडक़र 125 नौटिकल मील के लिए 125 रुपए और इससे अधिक दूरी के लिए 300 रुपए की छूट देने की पेशकश की गई है।इस उद्घाटन समारोह में शहरी विमानन के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, गमाडा के मुख्य प्रशासक श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल, डीसी मोहाली श्री गिरीश दियालन, एयर कमोडोर तेजबीर सिंह, ए.ए.आई. उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक श्री डी.के. कामरा (वीडियो लिंक के द्वारा शामिल हुए) और चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीईओ श्री अजय कुमार समेत कस्टम/इमीग्रेशन/पंजाब पुलिस के अधिकारी शामिल थे।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Girish Dayalan , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD