Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पशु पालन मंत्री तृप्त बाजवा ने 117 वेटनरी अफसरों को नियुक्ति पत्र सौपें

डेयरी के धंधे को और अधिक लाभप्रद बनाने के लिए बढिय़ा नसलों और विदेशी सीमन उपलब्ध करवाने के लिए किए जा रहे ने विशेष प्रयास-तृप्त बाजवा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 09 Dec 2020

Last updated on: Dec 09, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा घर-घर रोजग़ार प्रोग्राम के अंतर्गत राज्य के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन विभाग में 117 वेटनरी अफसरों की भर्ती की गई है। आज यहाँ लाइव स्टॉक भवन में पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने नव-नियुक्त वेटनरी अफसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे।इस मौके पर नव-नियुक्त वेटनरी अफसरों को बधाई देते हुए श्री तृप्त बाजवा ने बताया कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में राज्य के अधिक से अधिक नौजवानों को रोजग़ार उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि नए अफसरों की तैनाती के साथ पशु पालन विभाग के काम को और गति मिलेगी और पशु पालकों को और बढिय़ा सेवाएं मिलेंगी।पशु पालन मंत्री ने कहा कि पशु पालन विभाग में काम करने वाले डॉक्टर मनुष्यों का इलाज करने वाले डॉक्टरों की सेवा की अपेक्षा भी बड़ी है, क्योंकि वह बेजुबानों का इलाज करते हैं, जो ख़ुद बोलकर अपना दुख दर्द नहीं बता सकते। उन्होंने कहा कि बेजुबानों की बीमारी का ख़ुद पता लगा कर उनको तंदुरुस्त करने के कारण उनकी सेवा बड़ी है, जिसके लिए वे आशीर्वाद के पात्र भी बनते हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि पशु पालन विभाग द्वारा उच्चतम नसल और विदेशी सीमन/भ्रूण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिससे दूध के उत्पादन में काफ़ी वृद्धि होती है।इस मौके पर पशु पालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वी.के. जंजूआ ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पशु पालन विभाग द्वारा किसानों/पशु पालकों के पशुधन की नसल सुधार के लिए कई नए प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे डेयरी के पेशे को राज्य में और विकसित करके लोगों के लिए और अधिक लाभप्रद बनाया जा सके।उन्होंने इसके साथ ही बताया कि पशु पालकों के लिए कल्याण स्कीमों को सुचारू ढंग से लागू किया जा रहा है और पशु पालकों की सहायता के लिए विभाग द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।इस मौके पर ज्वाइंट डायरैक्टर पशु पालन डॉ. एच.एस. काहलों ने और पंजाब स्टेट वेटनरी अफ़सर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. सरबजीत सिंह रंधावा के अलावा विभाग के अन्य सीनियर अफ़सर भी मौजूद थे।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD