Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

कोरोना की वैक्सीन सबसे पहले किसे मिलेगी?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 07 Dec 2020

Last updated on: Dec 07, 2020, 00:00 IST

कोविड-19 महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। इस समय वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरसमामलों की कुल संख्या 6.7 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 15.3 से अधिक हो गई। यह सिलसिला अब भी जारी है यानी कोरोना की मार बहुत बुरी है। कोरोना को इसके रास्ते में रोक पाने के लिए, दुनिया भर में वैक्सीन बंटवाने की जरूरत है। सभी देशों के वैज्ञानिक इसको लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं कि वैक्सीन जल्द से जल्द बाजार में आ जाए। ऐसा माना जा रहा है कि वैक्सीन इस साल के अंत तक या अगले साल बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। फिर भी, यह फैसला कैसे होगा कि किस देश को कोरोना की वैक्सीन पहले मिलेगी? क्या दुनिया के सबसे अमीर देशों को सबसे गरीब देशों से पहले यह मौका मिलेगा? लॉकडाउन ने कई देशों की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है, तो क्या हर कोई ये वैक्सीन खरीद पाएगा? दरअसल, इंग्लैंड जैसे कुछ अमीर देशों ने 6 संभावित कोरोना वैक्सीनों के लिए कुछ महंगे करार किये हैं। इससे विवाद खड़ा हो रहा है, क्योंकि बनने से पहले ही वैक्सीन जमा करने से, कमजोर देश पीछ छूट सकते हैं। अच्छी बात ये है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सबको बराबरी का मौका देने के लिए कोवाक्स प्लान बनाया है, जिसके तहत सभी को समय पर और उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जा सके। इस प्लान का उद्देश्य वैक्सीन को सही तरीके से खरीदे जाने और दुनिया भर में सही तरह से बांटे जाने के लिए साल 2021 तक 2 अरब डॉलर इकट्ठा करना है। कई देश अपने संसाधनों को साथ ला रहे हैं, ताकि अफ्रीका, एशिया, और लैटिन अमेरिका जैसे कम आय वाले 92 देशों को वैक्सीन तक सही पहुंच मिल सके। अगर यह कोवाक्स प्लान काम करता है तो इसमें शामिल सभी देशों को अपनी 20 फीसदी आबादी के लिए वैक्सीन मिल जाएगी जिसमें सबसे कमजोर लोगों की बारी पहले आएगी। इसमें स्वास्थ्य कर्मी, नसिर्ंग होम के बुजुर्ग और ऐसे लोग शामिल होंगे जो पहले से किसी ऐसी बिमारी से जूझ रहे हैं। इसके बाद बारी आएगी 65 से ज्यादा उम्र के लोगों की और फिर 50 के नीचे की उम्र के लोगों की बारी आएगी। ये टीके स्कूलों, दवाखानों और यहां तक कि ट्रेन स्टेशनों जैसी सुविधाजनक जगहों से बांटे जाएंगे। हम नहीं कह सकते कि वैक्सीन के आसानी से उपलब्ध होने के पहले महामारी कितना बुरा रूप लेगी, पर शोधकतार्ओं का कहना है कि अगली जनवरी तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 लाख हो सकती है। लेकिन अगर हम अपनी कोशिशों में तेजी लाएं, मास्क पहने रहें और दूरी बनाए रखें, तो ये आंकड़ा इससे काफी छोटा भी हो सकता है।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , COVAXIN , COVISHIELD , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , Serum Institute of India , SII , Adar Poonawalla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD