Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किसानों की मांग पूरी न होने पर पदक लौटा देंगे विजेंदर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Dec 2020

Last updated on: Dec 06, 2020, 00:00 IST

तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को भारत के ओलम्पिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह का साथ मिला है। अब पेशेवर मुक्केबाजी की तरफ रूख कर चुके विजेंदर ने रविवार को कहा कि अगर किसानों की मांग पूरी नहीं की जाती हैं तो वह अपने सभी पदक लौटा देंगे। विजेंदर ने बीजिंग ओलम्पिक-2008 में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने विश्व स्तर पर भी कई पदक जीते हैं।इस मुक्केबाज ने दिल्ली-चंडीगढ़ रास्ते पर सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात की और इनकी मांगें पूरी न होने पर पदक लौटने की घोषणा की।विजेंदर ने कहा, "मैं मुक्केबाज विजेदर सिंह, ओलम्पिक पदक विजेता। मैंने विश्व स्तर पर कई पदक जीते हैं। पंजाब के हमारे बड़े भाई यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक हमारे किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं।"विजेंदर ने कहा, "सोनीपत पहलवानों की धरती है। मैं घोषणा करता हूं कि अगर सरकार इन किसानों की मांग पूरी नहीं करती तो मैं अपने सभी पदक लौटा दूंगा।"विजेंदर भारत के लिए ओलम्कि पदक जीतने वाले पहले मुक्केबाज थे। उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।विजेंदर ने कहा कि अगर किसानों की मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वह अपना राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार लौटाने से भी नहीं चूकेंगे।विजेंदर को ओलम्पिक पदक जीतने के बाद 2009 में यह पुरस्कार मिला था।विजेंदर ने कहा, "मुझे अवार्ड इसलिए मिला था कि मैंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन किया था, लेकिन जिस तरह से यह सरकार किसानों से व्यवहार कर रही है यह मान्य नहीं हैं। इसलिए विरोध में मैं अपने पुरस्कार लौटा दूंगा और वो सभी सुविधाएं भी जो मुझे अवार्ड के साथ मिली हैं।"विजेंदर ने उम्मीत जताई है कि सरकार किसानों की बातें सुनेगी।उन्होंने बाकी अन्य खिलाड़ियों का भी किसानों का साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया।पंजाब के पांच बड़े पूर्व खिलाड़ियों ने रविवार को सिंघु बॉर्डर पर किसानों के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लिया।इनमें राजबीर कौर, गुरमैल सिंह (हॉकी), करतार सिंह (कुश्ती), जयपाल सिंह (मुक्केबाजी), ध्यानचंद अवार्डी अजीत सिंह (हॉकी) के नाम शामिल हैं।

 

Tags: Uddhav Thackeray , Maharashtra Chief Minister , Chief Minister of Maharashtra , Shiv Sena , Prem Singh Chandumajra , Shiromani Akali Dal , Maha Vikas Aghadi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD