Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

किसानी हितों के साथ की गई गद्दारी के कारण पंजाब के लोग बादल परिवार को कभी माफ नहीं करेंगे : बलबीर सिंह सिद्धू

‘बादल परिवार पंथ और पंजाब पर चढ़ी अमर बेल है’

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 05 Dec 2020

Last updated on: Dec 05, 2020, 00:00 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहाँ कहा है कि बादल परिवार द्वारा पंजाबियों ख़ासकर किसानों के हितों के साथ की गई गद्दारी के कारण पंजाब के लोग इसको कभी भी माफ नहीं करेंगे।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा है कि हरसिमरत कौर बादल ने सिफऱ् अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसानी और पंजाब को तबाह करने वाले काले कानूनों की पहले मंत्रीमंडल में हिमायत की और फिर प्रकाश सिंह बादल समेत पूरे बादल परिवार ने लगातार चार महीने इनके हक में अंधाधुंध प्रचार किया। बादल परिवार ने यहाँ तक कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह किसानों को गुमराह करके उनका नुक्सान कर रहे हैं क्योंकि यह खेती कानून लागू होने से उनका बहुत भला होने वाला है। उन्होंने कहा कि कि बादल परिवार ने इन कानूनों का विरोध सिफऱ् उस समय किया जब उनको एहसास हो गया कि पंजाब के लोगों ने उनके किसी भी सदस्य को घर से नहीं निकलने देना।श्री सिद्धू ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल द्वारा सस्ती शोहरत कमाने के लिए ‘पद्म विभूषण’ पुरुस्कार वापस करने के ऐलान का कोई मायना नहीं है क्योंकि यह कार्यवाही रोगी को मौत के बाद दी जाने वाली दवा देने की तरह है। 

उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल को यह पुरुस्कार भी केंद्र सरकार द्वारा हरसिमरत कौर बादल के मंत्री पद के बदले पंजाब के हितों को मोदी सरकार के पास गिरवी रख देने के कारण ही दिया गया था।स्वास्थ्य मंत्री ने श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार साहिब को विनती की है कि अकाल तख़्त साहिब की तरफ से प्रकाश सिंह बादल को किसी समय पर दिए गए पंथ रत्न फख़ऱ-ए-कौम का पुरुस्कार वापस ले लेना चाहिए क्योंकि यह व्यक्ति पिछले दो दशकों से पंथ और पंथक संस्थाओं पर अमर बेल बनकर छाया हुआ है। अमर बेल की तरह बादल परिवार ने अपनी दौलत तो हज़ारों गुणा बढ़ा ली है परन्तु पंथ और पंजाब बहुत कमज़ोर हो गये हैं।श्री सिद्धू ने कहा कि अगर शिरोमणि अकाली दल ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 ख़त्म करने, राज्य का दर्जा ख़त्म करके जम्मू कश्मीर को केंद्रीय शासित प्रदेश बनाने और नागिरकता संशोधन कानून पास करते समय ही अकाली दल ने राज्यों और अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों का हनन करने वाले कानूनों का विरोध किया होता तो मोदी सरकार की खेती सम्बन्धी काले कानून लाने की हिम्मत नहीं होती।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो किसान विरोधी कानूनों को वापस करवाने के लिए किसानों को कड़ा और लंबा संघर्ष लडऩा पड़ रहा है उनको बनाने के लिए शिरोमणि अकाली दल भी भारतीय जनता पार्टी के बराबर का दोषी है। उन्होंने कहा कि यह बात पंजाब का बच्चा बच्चा जानता है इसलिए शिरोमणी अकाली दल पर काबिज़ बादल परिवार को अब कोई मुँह लगाने को तैयार नहीं है।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD