Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किसानों ने गाजीपुर सीमा से दिल्ली में प्रवेश की कोशिश की, पुलिस ने रोका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Dec 2020

Last updated on: Dec 03, 2020, 00:00 IST

दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर के पास आंदोलनरत किसानों ने गुरुवार को बैरिकेड्स तोड़कर राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और किसान दिल्ली की ओर से कूच करने में असफल रहे। भारत किसान यूनियन के दिल्ली-एनसीआर के अध्यक्ष पवन खटाना ने आईएएनएस से कहा, "अगर 24 घंटे में कोई निर्णय नहीं लिया जाता है, तो हम विभिन्न स्थानों पर सभी बैरिकेड्स को तोड़ देंगे और दिल्ली में प्रवेश करेंगे।"केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हजारों किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने के लिए गाजीपुर सीमा पर और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर घेराबंदी की। दोपहर के करीब 100 ट्रैक्टरों के विरोध स्थल पर पहुंचने के बाद भीड़ भड़क गई।क्षेत्र में दिल्ली से लगने वाले बॉर्डर (सीमा बिंदुओं) पर जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं और यहां पर भारी पुलिस बल भी तैनात है।सुबह जब किसानों ने एक्सप्रेसवे को अवरुद्ध कर दिया था, तो ज्ञायेंद्र सिंह एसपी (सिटी) गाजियाबाद ने कहा था कि पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही दिल्ली की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों से नाकाबंदी खत्म हो जाएगी।सभी की निगाहें अब किसान यूनियनों और केंद्र के बीच जारी चौथे दौर की वार्ता पर टिकी हैं। तीसरे दौर की वार्ता मंगलवार को गतिरोध तोड़ने में विफल रही थी।किसान पिछले आठ दिनों से दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर धरने पर बैठे हैं। सिंघु सीमा पर हजारों किसान डेरा डाले हुए हैं, जबकि कई अन्य समूह टीकरी बॉर्डर पर टिके हुए हैं। इसके अलावा दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर व चिल्ला में किसान आवागमन बाधित कर किए हुए हैं।किसानों की मांग है कि सितंबर में संसद द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को निरस्त किया जाए। किसानों ने इस आशंका को व्यक्त करते हुए यह मांग की है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली खत्म हो जाएगी और वह बड़ी कंपनियों पर निर्भर हो रह जाएंगे।हालांकि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कानून किसानों को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे। सरकार ने विपक्षी दलों पर किसानों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , Farmers Produce Trade and Commerce Act 2020 , Agricultural Produce Market Committee , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter , #FarmerProtest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD