Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा अमित शाह के साथ मुलाकात

केंद्र सरकार और किसानों को खेती कानूनों पर बनी पेचीदा स्थिति का जल्द हल ढूँढने की अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Dec 2020

Last updated on: Dec 03, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने खेती कानूनों पर पैदा हुई पेचीदा स्थिति के जल्द हल के लिए पंजाब के पक्ष को दोहराते हुए केंद्र सरकार को इन कानूनों बारे अपने स्टैंड पर फिर से विचार करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को भी समस्या को तत्काल सुलझाने के लिए रास्ता ढूँढने की अपील की है क्योंकि मौजूदा हालात से जहाँ राज्य की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा पैदा हुआ है।मुख्यमंत्री ने आज यहाँ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अहम मीटिंग के दौरान समस्या को तुरंत हल करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से अपील की कि भारत सरकार किसानों की चिंताओं को सुलझाने को यकीनी बनाए।श्री शाह के साथ मीटिंग के उपरांत मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त बातचीत के दौरान पत्रकारों को बताया कि हालांकि वह और उनकी सरकार मध्यस्थता के लिए किसी भी तरह शामिल नहीं है और मसले को केंद्र सरकार और किसानों की तरफ से हल किया जाना है परन्तु इसका जल्द हल पंजाब और मुल्क, दोनों के हित में है।न्यूनतम समर्थन मूल्य को सुरक्षित बनाने और मंडी प्रणाली पर आधारित ए.पी.एम.सी. को जारी रखने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने श्री शाह को मसले के तत्काल हल के लिए किसानों की बात खुले दिल से सुनने की अपील की है जिससे पंजाब और अन्य राज्यों से शामिल बड़ी संख्या में महिलाओं समेत किसान अपने-अपने घरों को लौट सकें।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि मसले का जल्द हल ढूँढना होगा। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री को मिलने के लिए आए हैं जिससे किसानों और केंद्र सरकार के दरमियान पैदा हुई पेचीदगी के साथ-साथ किसान भाईचारे और खेती सैक्टर के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए पंजाब के पक्ष को फिर से रखा जा सके।

बातचीत के दौरान पत्रकारों को बताया कि हालांकि वह और उनकी सरकार मध्यस्थता के लिए किसी भी तरह शामिल नहीं है और मसले को केंद्र सरकार और किसानों की तरफ से हल किया जाना है परन्तु इसका जल्द हल पंजाब और मुल्क, दोनों के हित में है।न्यूनतम समर्थन मूल्य को सुरक्षित बनाने और मंडी प्रणाली पर आधारित ए.पी.एम.सी. को जारी रखने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने श्री शाह को मसले के तत्काल हल के लिए किसानों की बात खुले दिल से सुनने की अपील की है जिससे पंजाब और अन्य राज्यों से शामिल बड़ी संख्या में महिलाओं समेत किसान अपने-अपने घरों को लौट सकें।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि मसले का जल्द हल ढूँढना होगा। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री को मिलने के लिए आए हैं जिससे किसानों और केंद्र सरकार के दरमियान पैदा हुई पेचीदगी के साथ-साथ किसान भाईचारे और खेती सैक्टर के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए पंजाब के पक्ष को फिर से रखा जा सके।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab , Vigyan Bhawan , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , #MSP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD