Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मार्कफैड के सोहना ब्रांड शहद ने सफलतापूर्वक सी.एस.ई. के शुद्धता संबंधी सभी टैस्ट पास किये : सुखजिन्दर सिंह रंधावा

सहकारिता मंत्री रंधावा ने इस विलक्षण प्राप्ति के लिए मार्कफैड की पूरी टीम को दी बधाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Dec 2020

Last updated on: Dec 03, 2020, 00:00 IST

एशिया के सबसे बड़े सहकारी संस्थान मार्कफैड ने अपनी पहचान को कायम रखते हुए एक बार फिर से उपभोक्ताओं का भरोसा जीता है। विज्ञान और पर्यावरण केंद्र (सी.एस.ई.) द्वारा शहद की शुद्धता के करवाए गए परीक्षण में मार्कफैड का सोहना ब्रांड शहद 100 प्रतिशत खरा उतरा है। इस शहद ने शुद्धता के सभी टैस्ट पास किये।इस विलक्षण प्राप्ति के लिए मार्कफैड की पूरी टीम को मुबारकबाद देते हुए पंजाब के सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि यह मार्कफैड के लिए बड़े गौरव और संतोष की बात है कि भारत में मौजूद 13 ब्रांडों में से मार्कफैड सोहना उन तीन ब्रांडों में शामिल है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मापदण्डों पर आधारित सभी महत्वपूर्ण टैस्ट  पास किये हैं। बाकी दो ब्रांड सफोला और नेचर्स नेक्टर जिन्होंने टैस्ट पास किये हैं जबकि बड़े ब्रांड डॉबर, पतंजलि, बैद्यनाथ, झंडू आदि यह टैस्ट पास करने में असफल रहे और इनके ब्रांडों में मिलावट सामने आई जो कोविड -19 के कठिन समय के दौरान मानवीय स्वस्थ्य के साथ समझौता करने वाली बात है।स. रंधावा ने कहा कि मार्कफैड की तरफ से मानक खाद्य पदार्थों के निर्माण और मार्केटिंग में अपना मान कायम रखते हुए बासमती चावल, गेहूँ, गेहूँ का आटा, साबुत और पीसे हुए मसाले, आंवला मुरब्बा और कैंडी, आंवला और ऐलोवेरा जूस, गुड़, शक्कर उपभोक्ताओं तक पहुँचाया जाता है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि विश्व स्तर के मापदण्डों के अनुसार सोहना शहद के खरा उतरन से गुणवत्ता और मानक खाद्य पदार्थों के मामले में मार्कफैड ने एक और बाज़ी मारी है। शहद की प्रोसैसिंग 2015-16 में शुरू की गई थी।‘मीठी क्रांति’ लाने के लिए मार्कफैड की समूची टीम को बधाई देते हुए स. रंधावा ने कहा कि यह सबकी साझे मेहनत का निष्कर्ष है। 

उन्होंने कहा कि मार्कफैड की तरफ से गुणवत्ता के मामले में कोई भी समझौता नहीं किया जाता जिसके स्वरूप आज यह प्राप्ति हासिल हुई है। ख़ासकर कोविड-19 के कठिन समय के दौरान मानवीय स्वस्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता और मार्कफैड की तरफ से शुद्ध पदार्थों की सप्लाई की जाती है।जि़क्रयोग्य है कि साल 2016 में जालंधर-होशियारपुर रोड पर गाँव चूहड़वाली में शहद को प्रोसैस करने वाला अव्वल दर्जे का प्लांट स्थापित किया गया था। यह यूनिट ए.पी.ई.डी.ए. की वित्तीय सहायता के साथ 15.50 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया गया। यह प्लांट ऑटोमैटिक ढंग से शहद को प्रोसैस करता है जहाँ पर्यावरण को नियंत्रित करने की सुविधाएं हैं। इस प्लांट में एफ.एस.एस.ए.आई. के नियमों समेत अंतरराष्ट्रीय मापदण्डों के अनुसार प्रोसैस किया जा रहा है। इस प्लांट का सामथ्र्य 3000 मीट्रिक टन है। इसलिए मधुमक्खी पालकों से सभाओं के द्वारा कच्चा शहद खरीदा जाता है। मधुमक्खी पालकों को मक्खियों के सेहतमंद अमलों और शहद के उत्पादन से सम्बन्धित नियमित तौर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे कच्चे शहद में ऐंटीबॉडी, भारी धातुओं, चीनी और रासायनों की मौजूदगी को ख़त्म किया जा सके।मार्कफैड को मक्खी पालकों से कच्चे शहद की खरीद के लिए 100 प्रतिशत पहचान को लागू करने में अगुआ होने का भी गौरव हासिल है। हर बालटी को परखकर बारकोड के प्रयोग के साथ सील किया जाता है। यह प्रणाली मार्कफैड को उन किसानों बारे मुकम्मल जानकारी एकत्रित करने की इजाज़त देती जिन किसानों से कच्चा शहद खरीदा जाता है। इस प्रणाली को लागू करने से मार्कफैड को ‘स्कोच अवार्ड’ हासिल हुआ है।शहद से अंदरूनी शक्ति बढ़ाने, कैंसर और दिल के रोगों की रोकथाम, पेट की बीमारियों के विरुद्ध लडऩे, खाँसी और गले की जलन को घटाने, ब्लड शूगर की बीमारियाँ रोकने और त्वचा को पोषण देने में मदद मिलती है। शहद को सेहत का ‘पावर हाऊस’ कहा जाता है।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , Centre for Science and Environment , CSE , Sohna , Markfed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD