Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गोविंद ठाकुर ने कुल्लू के लिए करोड़ों की परियोजनाओं के लिए किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 30 Nov 2020

Last updated on: Nov 30, 2020, 00:00 IST

शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा आज कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों की विकास परियोजनाओं के वर्चुअल उद्घाटन व शिलान्यास करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुल्लू जिला के विकास को लेकर काफी संवेदनशील हैं और इस साल जिला का अनेक बार दौरा कर चुके हैं। जब-जब भी वह जिला के दौरे पर आते हैं करोड़ों की विकास परियोजनाएं यहां के लिए देते हैं।गोविंद ठाकुर ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान केवल कुछ महीनों के लिए ही जिला में निर्माण कार्यों व विकास के कार्यों में ठहराव आया। मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए विकास की रफ्तार को पूर्व की भांति जारी रखने के लिए प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए वर्चुअल माध्यम से परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करने आरंभ किए। जिला में उन्होंने सबसे पहले बंजार विधानसभा क्षेत्र के लिए 73 करोड़ की परियोजनाओं के वर्चुअल शिलान्यास व उद्घाटन किये। इसके उपरंात उन्होंने स्वयं जिला का दौरा करके शमशी में कुल्लू के लिए 13 करोड़ तथा मनाली में 64 करोड़ की विकास परियोजनाओं को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया और कई परियोजनाओं के शिलान्यास किये।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुल्लू सर्कल में लोक निर्माण विभाग की लगभग 46 करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं और विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इन सभी परियोजनाओं को जून माह के अंत तक पूरा किया जाए। इसके अलावा, जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों की पेयजल योजनाओं के निर्माण का कार्य जारी है।गोविंद ठाकुर ने कहा कि कुल्लू लोक निर्माण सर्कल के तहत 46 करोड़ की परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं जो जून माह तक पूरे कर लिए जाएंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी।इन परियोजनाओं में 7.60 करोड़ की लागत से खड़ीहार से लिंगर बान्सु सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है जो जून 2021 तक पूरा होगा। बदाह पाहनाला से शिलिहार सडक का निर्माण युद्ध स्तर पर जून 2021 में होगा पूरा। 1129.36 लाख की लागत आएगी। बुआई गांव के लिए पीज से सम्पर्क सड़क का का निर्माण  661.45 लाख की लागत से किया जा रहा है। 208 लाख की कल्याणी लापस से बलागड़ा सडक का निर्माण जोरों पर है। पाचली से सिलिंग पधर सम्पर्क सड़क के निर्माण पर 357.64 लाख लागत आएगी। मार्च 2021 तक होगा पूरा।इसी प्रकार, शैटजोल संगतेहड़ से लाशनी तक सडक निर्माण पर 268 लाख की लागत आएगी और मार्च 2021 तक होगा पूरा। करोण नाला पर 21 मीटर स्पैन टी बीम पुल 268 लाख की लागत से मार्च 2021 तक पूरा किया जाएगा। राजकीय डिग्री महाविद्यालय कुल्लू के प्रशासनिक खण्ड का निर्माण कार्य जारी है।  938.65 लाख की लागत से बनने वाले इस खण्ड का निर्माण जून 2021 तक पूरा किया जाएगा।गोविंद ठाकुर के साथ देवसदन में इस अवसर पर विधायक सुरेन्द्र शौरी, अध्यक्ष हिमबुनकर श्वि सरण, पार्षद नगर परिषद तरूण विमल, जिला महामंत्री अखिलेष कपूर, उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD