Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किसान विरोध प्रदर्शन : दिल्ली बॉर्डर पर नारेबाजी जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Nov 2020

Last updated on: Nov 28, 2020, 00:00 IST

दिल्ली के सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर शनिवार को सूरज की पहली रोशनी के साथ ही किसानों के विरोध प्रदर्शन का दूसरा दिन भी जोर-शोर से शुरू हो गया और 'काला कानून' का नारा लगाते हुए नई सुबह का स्वागत किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर हजारों किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और सिंघु और टिकरी, दोनों सीमाओं पर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं विरोध के बीच एक अजीब नजारा देखने को मिला, दरअसल किसानों ने शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए स्वयं बैरिकेडिंग की थी, हालांकि सड़क पर अवरोध के कारण वहां से गुजरने वाले यात्रियों के लिए परेशानी उत्पन्न हो रही थी, क्योंकि इन सीमाओं की ओर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर यातायात को डायवर्ट किया गया था। वे एकजुट स्वर में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं और अपनी मांग पर अड़े हैं। इस आंदोलन की योजना दो महीने तक के लिए बनाई गई है। वे तब तक अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे, जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती। वह संसद के मानसून सत्र में पारित कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। टिकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान एकता समूह के एक सदस्य का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वे छह महीने तक विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। फतेहाबाद से आए समूह ने कहा, "हमारे पास अगले छह महीनों के लिए भोजन और अन्य चीजों की व्यवस्था है। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम महीनों तक यहां आसानी से बैठ सकते हैं।" वहीं सुरक्षा बल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार तैनाती की व्यवस्था करने में व्यस्त हैं। पंजाब, हरियाणा और चार राज्यों से गुरुवार को शुरू हुआ मार्च सप्ताहांत में प्रवेश कर चुका है, ऐसे में परिस्थिति को कैसे संभालना है इसका निर्देश अधिकारी सुरक्षा बलों को दे रहे हैं। अधिक किसानों के सीमा पर पहुंचने और राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की कोशिश की संभावना को देखते हुए कंक्रीट स्लैब, कंसर्टिना तार, रेत से भरे ट्रक से रास्ते को जाम किया गया है। वहीं प्रशासन ने शाम को अंतत: उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में निरंकारी समागम मैदान की पेशकश की, जहां दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग पर सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने प्रदर्शन किया। कुछ किसान नेता देर से बुराड़ी मैदान पहुंचे, जबकि कई बैरिकेड पर ही रुके रहे। लगभग 50 किलोमीटर तक टिकरी सीमा पर शुक्रवार को भी पूरे दिन ऐसी ही झड़प देखने मिली, जहां एक ओर किसानों पर पानी की बौछारे होती रही और किसान अपने ट्रकों और ट्रैकर्स के साथ राष्ट्रीय राजधानी में जाने का प्रयास करते रहे। ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, करीब 300 से अधिक ट्रैक्टर और कई ट्रक अभी भी दोनों सीमाओं के दूसरी ओर खड़े हैं। हालांकि, रात में किसानों के लिए पोर्टेबल शौचालय, पानी के टैंकर, मोबाइल डिस्पेंसरी और लंगर सेवा प्रदान की गई।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , #FarmersProtest , Farmer Bills , Farmers Protest , Singhu Border , Tikri Border

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD