Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिगबॉस 14 : क्या कविता कौशिक बड़े खेल के लिए तैयार हैं?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Nov 2020

Last updated on: Nov 28, 2020, 00:00 IST

'बिग बॉस 14' के दर्शक हाल ही में यह देखकर चकित रह गए कि घर की सदस्य कविता कौशिक की रणनीति में अचानक बदलाव कौन सा रुख लेने वाला है। वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में घर में प्रवेश करने वाली प्रतिभागी ने अपने अड़ियल रवैये के कारण बहुत जल्द घर से बाहर हो गई थीं, हालांकि फिर से उन्हें घर में प्रवेश करने की अनुमति मिली और वह शो में अपना दूसरा मौका भुना रही हैं। कविता शुरुआत से ही यह समझ चुकी हैं कि घर में रहने का एकमात्र जरिया खलनायक का चोला पहने बिना घर में हंगामा खड़ा करना है। इससे पहले तस्वीर अलग थी। उन्हें घर की सदस्य पवित्रा पुनिया के साथ लड़ते देखा गया। उन्हें एजाज खान के साथ गर्मागर्मी भरे बहस में उलझते देखा गया, हालांकि एजाज ने शुरू में प्रवेश के दौरान कविता को अच्छा दोस्त कहा था। एजाज के कप्तान बनने के बाद उन्हें नियमों का पालन करने के लिए कहा गया था और ऐसा लग रहा था कि वह उन्हें परेशान करेंगे। इसके बाद कविता को अभद्र भाषा का प्रयोग करते देखा गया और एजाज से लड़ते देखा गया। इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है कि दर्शकों से कम से कम वोट प्राप्त करने के बाद कविता को बाहर कर दिया गया था। हालांकि उनके दोबारा प्रवेश के बाद शुरू में ऐसा लगा कि कविता को खेल में कोई दिलचस्पी नहीं थी। वह टास्क में कोई दिलचस्पी नहीं लेती थी और अलग नजर आ रही थी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह वास्तव में उस दौरान सभी का अवलोकन कर रही थीं। कप्तान के रूप में अपने दूसरे टर्म में कविता खुद के लिए खड़ी हुई है और अपने गेम मोड में वापस आ चुकी है। वह एली गोनी, जैस्मीन भसीन, अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक जैसी हाउसमेट्स को वापस टक्कर दे रही हैं। ऐसा लगता है, जैसे उन्हें आखिरकार अहसास हो गया है कि बिग बॉस के घर में उन्हें जीतने के लिए क्या करना है।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 14 , 14th season of Bigg Boss , Kavita Kaushik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD