Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पंजाब के तीन वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों को सेवामुक्ति पर गरिमापूर्ण विदायगी

पंजाब आई.ए.एस. ऑफिसजऱ् एसोसिएशन द्वारा सेवामुक्त होने वाले अधिकारियों की शानदार सेवाओं की सराहना

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Nov 2020

Last updated on: Nov 27, 2020, 00:00 IST

पंजाब आई.ए.एस. ऑफिसजऱ् एसोसिएशन द्वारा पंजाब काडर के तीन वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों, जो 30 नवंबर को सेवामुक्त हो रहे हैं, को शुक्रवार शाम यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय-2 में गरिमापूर्ण विदाई दी गई।यहाँ संक्षिप्त विदाई समारोह के दौरान एसोसिएशन के अधिकारियों द्वारा सहकारिता विभाग के विशेष मुख्य सचिव श्रीमती कल्पना मित्तल बरुआ (1985 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी), जेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आर. वैंकट रत्नम् (1990 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी) और 2005 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्री जसकिरन सिंह, जो विशेष सचिव जेल और एम.डी. पी.आर.टी.सी. के तौर पर सेवा निभा रहे थे, के लिए सेवामुक्ति के बाद सेहतमंद और ख़ुशहाल जीवन की कामना की गई।इन अधिकारियों द्वारा निभाई गईं शानदार सेवाओं को याद करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) श्री अनिरुद्ध तिवाड़ी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (बिजली, नयी और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत) श्री अनुराग अग्रवाल, प्रमुख सचिव (जल आपूर्ति एवं स्वच्छता) जसप्रीत तलवाड़, प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) श्री हुसन लाल, पंजाब राज्य जल आपूर्ति और सिवरेज बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अजोए शर्मा द्वारा इन अधिकारियों के साथ अपनी सौहार्दपूर्ण संबंध और उनके काम करने के दोस्ताना ढंग से मिले तजुर्बे साझे किए। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों का विशाल प्रशासकी तजुर्बा उन्हें और भविष्य के सिविल अधिकारियों का हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा और विभिन्न विभागों में अहम पदों पर उनके द्वारा निभाई गईं बेमिसाल सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। सभी ने इन अधिकारियों की सेवामुक्ति के बाद की ख़ुशहाल, सेहतमंद जि़ंदगी और अच्छे भविष्य की कामना की।इस मौके पर विशेष सचिव व्यय श्री अभिनव त्रिखा, विशेष सचिव वित्त श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा और डायरैक्टर जल आपूर्ति एवं स्वच्छता श्री अमित तलवाड़ भी उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Admin , Kalpna Mittal Baruah , R.Venkat Ratnam , Jaskiran Singh , Anirudh Tewari , Anurag Agarwal , Jaspreet Talwar , Hussan Lal , Ajoy Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD