Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डी.जी.पी. पंजाब दिनकर गुप्ता ने लुधियाना में सुरक्षा, कानून व्यवस्था और कोविड -19 स्थिति का लिया जायजा -पुलिस कमिशनर को दिए निर्देश

कहा ! कोविड -19 की दूसरी लहर की संभावना के मद्देनजऱ और भी चौकस रहने की है आवश्यक्ता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 26 Nov 2020

Last updated on: Nov 26, 2020, 00:00 IST

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) श्री दिनकर गुप्ता ने आज स्थानीय पुलिस लाईन लुधियाना में शहर में हुए अपराध और कोविड -19 स्थिति का जायज़ा लिया।डी.जी.पी. गुप्ता की तरफ से पुलिस कमिश्नर लुधियाना श्री राकेश अग्रवाल और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आई.जी.पी.) लुधियाना रेंज स. नौनिहाल सिंह के साथ जि़ले के सीनियर अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग की। मीटिंग के दौरान संयुक्त पुलिस कमिश्नर श्री जे. ऐलनचेजियन, डी.सी.पी. लॉ एंड आर्डर श्री अश्वनी कपूर, डी.सी.पी. डिटैकटिव स. सिमरतपाल सिंह और डी.सी.पी. ट्रैफिक़ स. सुखपाल सिंह बराड़ समेत अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने कत्ल से सम्बन्धित ट्रेस किये जाने वाले सभी मामलों का जायज़ा लिया और पुलिस कमिशनर को हिदायत की कि वह इन का पता लगाने के लिए और यत्न करें। उन्होंने भगौड़े अपराधियों को गिरफ़्तार करने और अपराधियों की तरफ से इस्तेमाल किये जा रहे ग़ैर कानूनी हथियारों का पता लगाने के लिए विशेष मुहिम चलाने के भी निर्देश दिए।मीटिंग को संबोधन करते हुये डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने लुधियाना पुलिस को थानों में जगह खाली करने के लिए लावारिस पुराने वाहनों की नीलामी करने की मुहिम की सराहना की और इसके साथ ही पुलिस की तरफ से चलाई गई भीखारी मुक्त मुहिम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिशनर लुधियाना की तरफ से कोविड -19 स्थिति का मुकाबला करने के लिए सराहनीय काम किया और साथ ही सचेत करते हुये कहा कि कोविड -19 की दूसरी लहर की संभावना के मद्देनजऱ आने वाले दिनों में और भी चौकस रहें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि वह लोगों द्वारा मास्क पहनने को सख्ती से लागू करें।उन्होंने पुलिस कमिशनर को यह भी हिदायत की कि वह ट्रैफिक़ विंग में अन्य पुलिस मुलाजि़म तैनात करें जिससे शहर में यातायात सुचारू बना रहे।इस मौके पर डी.जी.पी. ने नागरिकों को पुलिस सेवाओं की सुपुर्दगी में सुधार लाने के उपायों सम्बन्धी मीटिंग में उपस्थित पुलिस अधिकारियों के सुझाव भी सुने।

 

Tags: Dinkar Gupta , Police , Director General of Police , Director General of Police , Punjab Police , COVID-19 , Rakesh Agrawal , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD