Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव काम्प्लेक्स सेक्टर 76 में लगा रक्तदान शिविर

रक्तदान नैतिक और सामाजिक दायित्व- गिरीश दयालन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 25 Nov 2020

Last updated on: Nov 25, 2020, 00:00 IST

श्री गुरुनानक देव जी के 551 वे प्रकाश पूर्व के उपलक्ष्य पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच मोहाली, विश्वास फाउंडेशन व एचडीएफसी ने परम पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से आज बुधवार को डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव काम्प्लेक्स सेक्टर 76 में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। इसमें 100 लोगों ने रक्तदान करने के लिए पंजीकृत करवाया जिसमें से 85 रक्तदानियों ने अपनी स्वेछा से रक्तदान किया। इस कैंप का उद्देश्य ब्लड डोनेशन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।विश्वास फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर में जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ की टीम  से डॉक्टर दयाप्रीत की निगरानी में रक्त एकत्रित किया। शिविर का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर कम प्रेजिडेंट डिस्ट्रिक्ट रेड क्रॉस सोसाइटी मोहाली श्री गिरीश दयालन आईएएस ने दीप प्रज्जवल्लित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ एसी(जी) श्री यशपाल शर्मा, एसडीएम श्री जगदीप सहगल, जिला रेडक्रॉस सेक्रेटरी श्री कमलेश कौशल, श्री दीपांकर गर्ग पीसीएस, साध्वी शक्ति विश्वास, शिशुपाल पठानिया, संतोष पठानिया, पुष्पा रामपाल, ओम प्रकाश तेजी व ब्लड बैंक के डॉक्टर्स भी मौजूद रहे।श्री गिरीश दयालन ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका होंसला बढ़ाया और उनसे आह्वान किया की वे इस नेक कार्य में उत्साह से भाग लें, एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है की वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखे। इस संकट की घडी में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इससे शरीर में किसी तरह की कमी नहीं आती है। श्री कमलेश कौशल ने बताया कि तजिंदर सिंह कपूर ने 22 वीं बार रक्तदान किया ।  आजकल अस्पतालों में डेंगू के मरीज़ आने शुरू हो गए हैं। रक्तदान का मकसद उन मरीज़ो की मदद करना है, जिनकी रक्त की कमी से ज़िन्दगी की डोर कमज़ोर पड़ जाती है। साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर में सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाईज़ेशन का ख़ास ध्यान रखा गया। इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। अगला रक्तदान शिविर 30 नवंबर को श्री गुरुनानक देव जी के 551 प्रकाश पूर्व के उपलक्ष्य पर गुरुद्वारा साहिब सनी एन्क्लेव खरड़ में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच मोहाली व विश्वास फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आप सभी से अपील है ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें।

 

Tags: DC Mohali , Girish Dayalan , Deputy Commissioner Mohali , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , District Red Cross Society , Red Cross , Vishvas foundation , Blood Donation Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD