Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला स्मार्ट सिटी के तहत सफाई मशीनों को झण्डी दिखा कर रवाना किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 Nov 2020

Last updated on: Nov 24, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शिमला शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए शिमला स्मार्ट सिटी के तहत दो सफाई मशीनों को झण्डी दिखा कर रवाना किया।ये दो सफाई मशीनें निविदा प्रक्रिया के माध्यम से खरीदी गई हैं। मशीनों का निर्माण डुल्वो, इटली द्वारा किया गया है और मैसर्स लायन सर्विसेज लिमिटेड, राजेंद्र प्लेस, नई दिल्ली द्वारा आपूर्ति की गई है। ये मशीनें विभिन्न अन्य शहरों चंडीगढ़, मोहाली, इंदौर, रांची, पटना, कोहिमा, छिंदवाड़ा, भुवनेश्वर, फरीदाबाद, नोएडा आदि में भी सफलतापूर्वक चल रही हैं।शिमला शहर की सड़कों की सफाई के लिए खरीदी गई ये सफाई मशीनें ड्यूलवो 6000 और ड्यूलवो 3000 आकार की है। इन मशीनों की लागत क्रमशः 2.41 करोड़ और 1.81 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने एक वर्ष की अवधि के लिए 1,29,81,432 रुपये उपभोग्य सामग्रियों, पुर्जों और मानक कार्यशाला उपकरणों के लिए वित्तपोषित किया है। दोनों मशीनें सेल्फ प्रोपेल्ड/मेकेनिकल सक्शन मशीन हैं, जो ठै टप् कंप्लांइट इंजन से लैस हैं।मशीन की प्रभावी निगरानी के लिए इन दोनोें मशीनों में जीपीएस की सुविधा उपलब्ध है। बड़ी मशीन की हाॅपर क्षमता 6.2 सीयूएम है और छोटी मशीन की क्षमता 3.3 सीयूएम है।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौण्डल, सचिव शहरी विकास रजनीश, प्रबन्ध निदेशक एवं सीईओ शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटिड आबिद हुसैन सादिक और नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Suresh Bhardwaj , Shimla Smart City , Dulevo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD