Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

दिवाली की रात को हुए दोहरे कत्ल का मामला हल, एक गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी: एस.एस.पी

महिला वकील के पति ने करवाया दोनों वकीलों का कत्ल: नवजोत सिंह माहल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Nov 2020

Last updated on: Nov 24, 2020, 00:00 IST

दिवाली वाली रात को हुए दोहरे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए जिला पुलिस ने वकील भगवंत  किशोर गुप्ता व उसकी सहायक गीतू खुल्लर उर्फ सिया खुल्लर की आग लगने के बाद मौत के मामले की तह तक जाते हुए उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से एक आरोपी को काबू कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी उक्त महिला वकील का पति व उसके दो साथियों की युद्ध स्तर पर तलाश जारी है।एस.एस.पी नवजोत सिंह ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मामले संबंधी पुलिस की ओर से धारा 174 की कार्रवाई करते हुए मृतका सिया खुल्लर के पति आशीष कुशवाहा को बातचीत के लिए बार-बार बुलाया गया पर वह जांच में शामिल न हुआ, जिसके बाद मामले की जांच में यह खुलासा हुआ कि इस दोहरे कत्ल के पीछे आशीष व उसके दो साथियों का हाथ है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एस.पी(जांच) रविंदर पाल सिंह संधू के नेतृत्व में डी.एस.पी. जगदीश राज अत्री, थाना माडल टाऊन के एस.एच.ओ. करनैल सिंह व सी.आई.ए इंचार्ज शिव कुमार पर आधारित टीम की ओर से पूरी महारत व तकनीकी पक्षों से मामले की जांच अमल में लाई गई, जिसके बाद यह सामने आया कि दिवाली वाली रात 14 नवंबर को आशीष कुशवाहा निवासी मंगलौर जिला बुलंद शहर व उसके साथी सुनील कुमार, कपिल कुमार निवासी बुलंद शहर ने अपने एक अज्ञात साथी सहित इस वारदात को अंजाम दिया।जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि आशीष ने अपने साथियों के साथ मिलकर भगवंत किशोर गुप्ता व सिया ख्रुल्लर को मार कर उसकी कार में डालने के बाद आग लगाकर लाशों व कार को खुर्द बुर्द करने की कोशिश की, जिस पर 22 नवंबर को धारा 302, 201, 120-बी के अंतर्गत मुकद्दमा नंबर 265 थाना माडल टाऊन में दर्ज कर तफ्तीश आगे बढ़ाई गई। 

उन्होंने बताया कि डी.एस.पी प्रेम सिंह के नेतृत्व में टीमें बनाकर उत्तर प्रदेश व दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे गए, जिस दौरान कपिल कुमार पुत्र ढाल सिंह निवासी मंगलौर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि आशीष व सिया के बीच तकररार रहने लगा था व एडवोकेट गुप्ता दोनों का आपस में समझौता करवाने की कोशिश करते थे जबकि आशीष को गुप्ता की दखलंदाजी पसंद नहीं थी, जिस पर उसने आरोपियों के साथ सलाह कर दोनों को जान से मारने की योजना बनाई। पूछताथ में यह भी सामने आया कि आशीष अपने एक साथी सहित स्कार्पियों गाड़ी पर नोएडा से 13 नवंबर को सिया खुल्लर के घर होशियारपुर पहुंच गया व 14 नवंबर को कपिल कुमार व उसका दोस्त सुनील कुमार भी एसेंट कार पर होशियारपुर आ गए।एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि यह भी खुलासा हुआ कि बनाई गई योजना के अनुसार एडवोकेट भगवंत किशोर गुप्ता को गीतू उर्फ सिया खुल्लर के घर बुलाकर आशीष कुशवाहा व उसके साथी ने कोई नशीली व जहरीली वस्तु देकर उसको मार दिया व सुनील व कपिल की मदद से दोनों की लाशों को कार नंबर पी.बी. 65 जैड-2281 में डालकर आशीष व उसके साथी पुरहीरां चंडीगढ़ बाईपास के पास गाड़ी सहित लाशों को आग लगा दी व उक्च चारों आरोपी अपनी गाडिय़ों में सवार होकर दिल्ली चले गए जहां आशीष व उसक साथी रुक गए जबकि कपिल व सुनील अपने गांव मंगलौर चले गए जहां वे छिप कर रह रहे थे।नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस की ओर से बाकी आरोपियों की युद्ध स्तर पर तलाश जारी है व जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Tags: Hoshiarpur , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , SSP Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD