Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

पहली बार वोट डालते समय बड़ी जि़म्मेदारी का हुआ था एहसास : सोनू सूद

पंजाब के वोटरों को जागरूक करने आइकन के तौर पर नियुक्त बालीवुड अदाकार ने किये तजुर्बे सांझे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Nov 2020

Last updated on: Nov 23, 2020, 00:00 IST

भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से पंजाब के नौजवानों को जागरूक करने के लिए राज्य के बनाऐ आइकन बालीवुड अदाकार सोनू सूद ने नौजवानों को अपने वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करते हुये कहा कि उनको ख़ुद पहली बार वोट डालते समय बड़ी जि़म्मेदारी का अहसास हुआ था।आज यहां पंजाब भवन में रखी प्रैस कान्फ्ऱेंस को ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संबोधन करते हुये सोनू सूद ने कहा कि जब उन्होंने मोगा में पहली बार अपने वोट के अधिकार का प्रयोग किया था तो अपने पिता जी के साथ स्कूटर पर गए थे। उस समय पर जिस जि़म्मेदारी का एहसास हुआ था, वही एहसास अब हो रहा है, जब लोगों को वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करने की सेवा मिली है।पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस करुणा राजू की हाजिऱी में हुई इस प्रैस कान्फ्ऱेंस के दौरान बालीवुड अदाकार ने पंजाब निवासियों को वोटों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील करते हुये कहा कि अपने वोट अधिकार के प्रयोग से ही हम देश की सभी समस्याओं को हल करने में कामयाब हो सकते हैं। 

उन्होंने नौजवान वोटरों से अपील की कि वह वोट बनाएं और बिना किसी डर और लालच के इस अधिकार का प्रयोग करें।पत्रकारों की तरफ से पूछे सवालों के जवाब में सोनू सूद ने कहा कि उनका किसी भी राजनैतिक पार्टी के साथ कोई सम्बन्ध नहीं है और लॉकडाऊन के दौरान लोगों को घर घर भेजने के लिए की सेवा पीछे कोई राजनैतिक मंतव्य नहीं था। बल्कि इस सेवा का मंतव्य सिफऱ् और सिफऱ् मुश्किल घड़ी में लोगों की सेवा करना था। उन्होंने ठेठ पंजाबी में बोलते पंजाबियों के राजनैतिक तौर पर और ज्यादा जागरूक होने का जिक्र किया।प्रैस कान्फ्ऱेंस के दौरान पंजाब भवन में उपस्थित अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती माधवी कटारिया ने सोनू सूद को इस मुहिम के साथ जोडऩे के पीछे की पूरी कहानी बतायी और बताया कि कैसे उन्होंने बालीवुड अदाकार के साथ संपर्क करके इस मुहिम के साथ जोड़ा। उन्होंने पंजाब के नौजवानों को अपनी वोट बनवाने और इसका प्रयोग जागरूकता के साथ करने की अपील की और थोड़े समय के लाभों को नजरअन्दाज करने के लिए कहा।

 

Tags: ECI , Bollywood , Sonu Sood , Election Commission of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD