Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल ने राजभवन में एसबीआई के एटीएम का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 22 Nov 2020

Last updated on: Nov 22, 2020, 00:00 IST

स्टेट बैंक आफ इंडिया के मुख्य महाप्रबन्धक अनुकूल भटनागर और एसबीआई के उत्तर भारत वृत्त के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बैंक अधिकारियों से प्रदेश के उपभोक्ताओं विशेषकर कृषि और जनजातीय क्षेत्रों में बैंक द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।राज्यपाल ने संतोष व्यक्त किया कि एसबीआई बैंकिंग क्षेत्र में तकनीक का पूर्ण उपयोग कर रहा है और बैंक के 90 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता आनलाईन ऐप्प का उपयोग कर रहे हैं जो कोरोना महामारी के दौरान अत्यधिक उपयोगी साबित सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि बैंक को विशेषकर महिलाओं, जनजातीय क्षेत्रों और अनुसूचित जाति के उपभोक्ताओं के लिए अलग कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य छात्रवृति योजनाएं जैसे विद्या पोर्टल को अधिक प्रभावशाली बनाने की आवश्यकता है।श्री दत्तात्रेय ने कहा कि बैंक को प्रदेश के किसानों और गरीब लोगों तक अपनी पहुंच बनानी चाहिए। उन्होंने बैंक की शाखाओं को स्तरोन्नत करने और गुणवत्ता सुधार पर बल दिया। राज्यपाल ने प्रदेश में सूक्ष्म व लघु औद्योगिक इकाईयों को प्रदान किए जाने वाले सहयोग की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश में बैंक द्वारा दी जा रह बेहतर सुविधाओं की भी सराहना की।इस अवसर पर अनुकूल भटनागर ने राज्यपाल का एटीएम का शुभारम्भ करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसबीआई ने प्रदेश मे 600 से अधिक एटीएम की स्थापना की है ताकि लोगों को निकासी की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि बैंक योनो ऐप्प के माध्यम से भी उपभोक्ताओं को सेवाएं प्रदान कर रहा है। बैंक प्रदेश में डिज़िटल इंडिया और डोर-स्टेप बैंकिंग को भी प्रोत्साहित कर रहा है। इसके अतिरिक्त, जन धन योजना व अटल पैंशन योजना को भी प्रदेश में प्रभावी बनाया गया है।राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, एसबीआई के महाप्रबन्धक विनोद कुमार मिश्रा, उप-महाप्रबन्धक पवन कुमार, सहायक महाप्रबन्धक सतिन्द्र कुमार छाबड़ा, एसबीआई की सचिवालय शाखा के मुख्य प्रबन्धक धर्मेन्द्र बारू और एसबीआई के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , State Bank of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD